बोकारो चंदंक्यारी से श्यामपत दास जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की प्रखंड चंदंक्यारी में प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकाश पदाधिकारी के बिच के झगडे में कार्यालयो का कार्य रुका हुआ है जिस करा आम लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं.

सुल्तान अंसारी बोकारो चन्दनक्यरि से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं की बारिश किसानो के साथ आँख-मिचौली कर रहीं हैं जिससे किसानो के साथ आम आदमी भी परेशान हैं।

श्याम्पत दास बोकारो चन्दंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कृषि सम्बन्धी चर्चा के अंतर्गत जानना चाहते हैं की लत्तर वाली फसल की खेती करने के लिए किस प्रकार की जमींन चाहिए एवं इसकी उन्नत किस्म कौन सी हैं ? इस प्रश्न के जवाब में श्री बापी गोराई जी ने बताया की लत्तर वाली फसल में मैक्रो कंपनी का भारत, अनुराग किस्म का चयन कर सकते हैं करेला के लिए नुनेन कंपनी का चयन कर सकते हैं उसी तरह कदू के लिए मैक्री कंपनी की और नेनुआ मेको कंपनी का चयन कर सकते हैं और बाजार से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं. इस फसल की खेती के लिए पानी की सुविधा वाकी जमीं का चयन कर सकते हैं.

बोकारो चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कृषि सम्बन्धी चर्चा के अंतर्गत यह जानना चाहते हैं की गाजर की खेती किस प्रकार की जाती हैं और इस प्रश्न के जवाब में प्रदान के कृषि विशेषज्ञ श्री बापी गोराई जी ने झारखण्ड मोबाइल इस प्रश्न का जवाब देते हुए बताया की गाजर की खेती बलुई मिटटी में होती हैं इसमें आर्गेनिक एवं जैविक कार्बन ज्यादा होता हैं और उपज भी बढ़ता हैं. गाजर की खेती के लिए खेत में गोबर खाद का प्रयोग करना पड़ता हैं.गाजर की खेती के लिए लगबघ एक एकड़ जमींन के लिए २ से २. किलो बिज का जरुरत पड़ती हैं. हाइब्रिड और उन्नत किस्म की बहुत साड़ी बिज बाजार में मिलती हैं जिसे आप अपने हिसाब से चुनाव कर सकते हैं.

Transcript Unavailable.

बिरेन्द्र झा बोकारो,चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की सिंदरी यूनिट में झंडा फहराया जायेगा।

जिला बोकारो, चंदनकियारी शोएब अंसारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि चंदनकियारी ब्लाक में आधार कार्ड छात्र-छात्रा के लिए बन रहे है। यहा बहोत सारे गाँव के छात्र छात्रा पढ़ते है जिसके कारन भीड़ बहुत हो जाती है। अतः सरकार से निवेदन है की वो हर गाँव के स्कूल में आधार कार्ड बनाये जाने की इजाजत दे जिससे विधार्थीयो को सुविधा हो और आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी भी आसानी से काम कर सके।

बोकारो: श्यामपद दास चन्दनक्यारी, बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि कुशुमक्यारी पंचायत अंतर्गत चंडीपुर गाँव में एस सप्ताह से डाईरिया का प्रकोप चल रहा है. अत: बोकारो के उपायुक्त से अनुरोध है कि इस गाँव में साहियाओं के द्वारा डीटीटी पौडर का छिड़काउ कराया जाए.

बोकारो: श्यामपद दास चन्दनक्यारी, बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि पंचायतो में ग्राम को विनाश से विकास की ओर और शासन से प्रशासन की ओर ले जाना है तो पांच आयामो पर काम करने वाले कार्यकर्त्ता ग्रामीणो को पांचो आयामो के बारे में प्रेरित करेंगे तो गाँवो का विकास अपने आप सही तरीके से होगा।इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना आवश्यक है.

सुल्तान अंसारी बोकारो,चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वन के माध्यम से झारखण्ड सरकार को सूचित करना चाहते है कि दुर्घटना को रोकना है तो शराब पर पाबन्दी लगानी होगी,जितने भी गलत कार्य होते है उसकी पहली सिडी शराब है और सरकार शराब पर रोक भी लगाती तथा लाइसेंस भी सरकार ही देती है शराब सर्वनाश है अत:सुल्तान जी सरकार से अनुरोध करते है कि शराब पर रोक लगायी जाये.