सुल्तान अंसारी बोकारो,चन्दंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से चन्दंक्यारी के बारे में जानकारी दे रहे है की पहले से ज्यादा बदल गया है चन्दंक्यारी भीड़ बढ़ गयी है और स्टैंड की कमी,लोगो को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है.विभिन्न प्रकार की गाड़िया रोड पर खड़ी कर दी जाती है इससे रोड जाम हो जाता है पीएस चन्दंक्यारी से ब्लाक तक का जो खाका बनाया गया था वह अगर काम करता तो प्रोपर चंदंक्यरी में भीड़ थोड़ी कम हो जाती है अत:बोकारो उपौकत से अनुरोध करते है की इस समस्या का हल जल्द से जल्द निकाला जाये।
बोकारो, चंदनकियारी से गोपाल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि अगर सरकार पंचायती राज्य चलने का अधिकार पंचायत के पंचो को दी है तो उन्हें भी अपना काम सही तरीके से करना चाहिए। न की हर काम के लिए पैसे मांगना और लोगो को परेशान करना चाहिए।लोगो के सुविधा के लिए पंचायतो में पंचो को चुना जाता है ना की उनके अधिकारो के लिए भी उनसे पैसा वसूला जाये।
बोकारो,चंदंक्यारी से सुल्तान अंसारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देना चाह रहे है की इस वर्ष बारिश के अभाव में चंदंक्यारी में कृषि कार्य प्रभावित हुआ है से लाखो लोग पलायन करने की सोच रहे है लोग झारखण्ड सरकार से कुछ ठोस कदम उठाने की अपील कर रहे है.
बोकारो,चंदंक्यारी से सुल्तान अंसारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सभी को ईद कि मुबारकबाद दे रहे है और साथ ही पंचायत कि समस्याओ से अवगत कराते है और कहते है कि पंचायतो को आधिकार मिले तो है पर पूरी तरह से नहीं मिले है अगर मिलते तो लोगों को अपने कार्य करवाने के लिये प्रखंड के चक्कर नहीं लगाने पड़ते .प्रखंड का जिक्र इसलिए कि पंचायत सचिवालय कि कार्यवाही पंचायत कार्य दिवस पर नहीं होती है अगर किसी को जन्म प्रमाण पत्र बनाना है तो उसे प्रखंड का चक्कर लगाना और समय पर नहीं बन पाता है कभी c.o नहीं है,कभी कर्मचारी नहीं यही चक्कर लगा रहता है. अत:सरकार से अनुरोध करते है कि इन सभी समस्याओ को जल्द से जल्द दूर किया जाये.
गोपाल कुमार बोकारो चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से मनरेगा में हो रही अनिमित्ता के बारे में बता रहे है कि मनरेगा योजना के तहत जो भी कुआ और तालाबो का निर्माण किया जा रहा है उसमे मजदूरो को कार्य नहीं मिल रहा है और मजदूरो को कम पैसे देकर कार्य करवाया जा रहा है ठेकेदार सब अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जॉब कार्ड बना लिये है, जो गैरकानूनी है तथा जो लोग पढ़े-लिखे है उनके नाम पर भी जब कार्ड बना दिया जा रहा है अगूंठा लगा कर और खुद ठेकदार अपना अंगूठा लगा कर पोस्ट ऑफिस से सारा पैसा निकाल लेता है और पोस्ट ऑफिस में इसके लिये 3% लिया जाता है जिन लाभुको का कुआ या तालाब के लिये पैसा आता है उनसे ग्राम सेवक 5%,पंचायत सेवक 5% और इन्जीनियर 5% लेते है और जब पूरा पैसा नहीं आता है तो लाभुक को बोला जाता है ये तो आपका घर का कुआ है इसमें आपको घर से 30-40 हजार रूपया लगाना ही पड़ेगा. अत:गोपाल जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सरकार से अनुरोध करते है कि इन सभी भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाई कि जाये.
बोकारो,चंदंक्यारी से श्याम्पत दास झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि इस वर्ष अच्छी वर्षा नहीं होने के कारण धान कि रोपनी भी अच्छी नहीं हुई है अब यदि धान कि रोपनी होती है तो फसल भी अच्छी नहीं होगी. वर्षा नहीं होने से इस वर्ष पानी का स्तर भी काफी नीचे चला जायेगा. इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करने कि जरुरत है.
जिला बोकारो, चंदनकियारी से श्याम्पत दस मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि पहले से जिनके पास लाल कार्ड, ए पी एल और बी पी एल कार्ड है उसे रद्द ना किया जाये बल्कि उसको रेनुवल कराया जाए। इन कार्डो को रद्द करने से प्रदेश में बवाल होने की सम्भावना हो सकती है। क्युकी जिनके पास लाल कार्ड है वो गरीबी रेखा के अन्दर ही आते है।
बोकारो चंदंक्यारी से श्यामपत दास जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं की चंदंक्यारी में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं.
बोकारो,चंदनकियारी से सुल्तान अंसारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि ईद के सुभ अवसर पे देश में हर्ष-उल्लाश का माहौल है।जामामस्जिद से ईद का ऐलान होते ही लोगो में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अपने ख़ुशी में अपने सभी साथी को सामिल करते हुए - बिपुल हजारी,श्याम्पत दास,लक्ष्मन महतो, जनार्धन महतो ,भगवान दस प्रसाद,मनोज कुमार को ईद की ढेर सारी बधाईया, क्युकी हिन्दू मुस्लिम एकता ही सही मायने में ईद है।
बोकारो,चंदनकियारी से श्याम्पद दस मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि आज भ्रस्टाचार एक गंभीर मुद्दा बनते जा रहा है। हर देश में भ्रस्टाचार की बीमारी फैलती जा रही है। हमारा देश भारत जो सत्य और अहिंसा का उदहारण है वो भी आज भ्रस्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हो चूका है। नेता से ले के ऑफिसर तक ऐसा कोई नही है जो इससे बंचित है। इन सभी ने देश और समाज का बहुत अहित किया है। सभीको इस मुद्दे पे गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
