श्री पिंकू कुमार महतो,ग्राम उदयपुर,प्रखंड गोविंदपुर,धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से ये जानकारी देना चाहते है कि उनके ग्राम में स्तिथ राजकीय मध्य विद्यालय उदयपुर कि अधिकांस ज़मीन बाहरी तत्वों द्वारा अतिक्रमित है जिससे विद्यालय के बच्चो के खेलने के लिये जगह नहीं विद्यालय का चापाकल भी बाहरी तत्वों द्वारा इस्तेमाल होता रहता है जिससे बच्चो को परेशानी होती है इस सम्बन्ध में ग्राम वासियों द्वारा प्रधानाध्यापक से भी शिकायत कि गयी तथा अंचलाधिकारी को भी लिखित शिकायत कि गयी परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई श्री महतो ग्राम वाणी के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक ये संदेश देना चाहते है कि वो इस सम्बन्ध में कार्यवाही करे

श्री पिंकू कुमार महतो,ग्राम उदयपुर,प्रखंड गोविंदपुर,धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि उनके यहाँ जो स्वास्थ केंद्र स्थित है वहा किसी भी तरह कि कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है यहाँ तक कि स्वास्थ केंद्र तक कोई भी चार पहिया या तीन पहिया वाहन नहीं जा सकता केवल दो पहिया वाहन ही जा सकता है जिससे लोगों को काफी दिक्कते होती है

धनबाद: पिंकू कुमार महतो ने गोविन्दपुर से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि डारिया से बचाव हेतु बिलिजिंग पाउडर का छिड़काउ नही किया जा रहा है यहं पर इलाज भी ठीक से नही किया जाता है.

जिला धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड से प्रिया कुमारी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक गीत प्रस्तुत किया।

जिला धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड से प्रिया कुमारी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक गीत प्रस्तुत किया।

रिया कुमारी द्वारा धनबाद ,गोविन्दपुर से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक चुटकुला पेश किया .

धनबाद के गोविंदपुर के पिंकू कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि पिछले दिनों बारिश होने से रोड में पानी जम चुका है. इस कारण लोगो को परेसानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने राज्यपाल से इस समस्या से समाधान हेतु जिला एडमिनिस्ट्रेशन से मांग की है.

धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि धनबाद जिला के गोविन्दपुर प्रखंड के हरिहरपुर गाँव में पानी की समस्या है यहाँ पर सारे चापाकल ख़राब है जिसके कारन से ग्रामीणों को काफी दुरी तय करके पीने का पानी लाना पड़ता है.विभाग के द्वारा चापाकल बनाने की दिशा में कोई पहल नही की जा रही है.उन्होंने गाँव की महिलाओं से बातचीत किया जिसमे महिलाओं का कहना है कि हमलोगों को मज़बूरी वस १ किलोमीटर की दूरी से पानी लाना पड़ता है. इसके लिए लिखित शिकायत भी की गई. एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि कई बार लिखित शिकायत विधायक को किया था लेकिन कोई कार्य नही हुआ. गाँव के लोगो ने एक चापलाकल बनवाया भी था लेकिन फिर से ख़राब हो गया.

धनबाद: धनबाद जिला के गोविन्दपुर प्रखंड के सधोबाद गाँव से दिलीप कुमार महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि बीपीएल सूची में भरी गड़बड़ियाँ है। बीपीएल कार्ड में पिता नाम भी नही लिखा जाता है। जिससे लोगों को कई बार कोई लाभ नही मिल पता है जैसे आज सरकार द्वारा चालाये जा रहे सारे योजनाओं के लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्ड का होना जरुरी होता है चाहें वह कोई भी योजना है जैसे- स्कूल में छात्रवृति हो, साईकिल , लाडली लक्ष्मी योजना हो, इन सभी में बीपीएल कार्ड की आवश्यकता होती है लेकिन कार्ड में गड़बड़ी होने के कारण इन लाभों को लेने में लोगों को परेशानी होता है, वे कहते हैं कि पंचायत चुनाव हुआ है लेकिन उसका कोई लाभ नजर नही आ रहा है ये जानकारी सिफ मुखियाओं तक ही सिमित रह गया है। वार्ड सदस्य का चुनाव ठीक पंचायत चुनाव के तरह हुआ था लेकिन आज वार्ड सदस्यों को कोई अधिकार नही मिल रहा है.अत: सरकार इस पर ध्यान दे।

Transcript Unavailable.