Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला धनबाद,गोबिंदपुर से मोबाईल वाणी के माध्यम से गणेश रावत जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि धनबाद के निरसा में ई सी एल मोग्मा क्षेत्र के बेजनारा कोलियरी के 31नंबर खदान में हेवी ब्लास्टिंग कारण देवियांन गाँव के मालाकार टोला के कई घरो में दरार पड़ जाने से मंगलवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं,दर्जनों की संख्या में ग्रामीण माले के क्षेत्रीय सचिव कमल गनय जी के नेतृत्व में कोलियरी अभिकर्ता एस एन सिंह से मिले उन्होंने कहा की गावं के अभय मालाकार,गोवर्धन गोराई ,बंटी मालाकार ,प्रह्लाद मरांडी ,विश्वनाथ गोराई सहित 15-20 घरो में हेवी ब्लास्टिंग के कारण छत व् दीवार टूट गई है,अभिकर्ता श्री सिंह ने कहा कि माले नेता को आस्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटना न हो इसका ध्यान रखा जायेगा। मुआवजे के लिए प्रस्ताव तैयार कर क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जायेगा।

जिला धनबाद,गोविंदपुर से मुन्ना वर्मा जी मोबाइल वाणी के माध्यम से डी.सी साहब और मुख्यमंत्री जी को यह बताना चाहते है। कि गोविंदपुर क्षेत्र में ट्रैफिक की व्यवस्था बहुत ही लचर है। ट्रैफिक जवान केवल अपनी हाजरी पूरा करते नजर आते है। वही दिन के समय डियूटी करते दिखाई नही देते। जिस कारण सड़को पर जाम की स्थिति बन जाती है और लोगो को घंटो कतार ख़त्म होने का इंतजार करना पड़ता है। जिस कारण लोग समय पर अपने कार्य क्षेत्र में नही पहुँच पाते है। ट्रैफिक की इस व्यवस्था से लोग काफी परेशान है और इससे लोगो को कई समस्याओ का भी सामना भी करना पड़ता है। अत: सरकार से अनुरोध करते है। कि इस लचर ट्रैफिक व्यवस्था पर ठोस कदम उठाया जाए ताकि लोगो को कतार ख़त्म होने का इंतजार ना करना पड़े।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला धनबाद प्रखंड बिशुनपुर से विकास कुमार गोप झारखंड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज से 3 या 4 दिनों के बाद दशहरा है और लोग रावण दहन करेंगे ,रावण के पुतले को जलाएंगे पर वास्तविकता कुछ और ही है मनुष्य जिस देवी की पूजा करता है उसी देवी का अपमान विभिन्न प्रकार से करता है अत: लोगो को मन से विचार करना चाहिए उन्हें हर महिला का सम्मान करना चाहिए। मनुष्य को सबसे पहले अपने मन के रावण को जलाने की आवश्यकता है तभी समाज का कल्याण होगा।

धनबाद,गोविंदपुर पंचायत कल्यानपुर ग्राम उदयपुर से आनंद महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की उदयपुर ग्राम में किसी भी गरीब वयक्ति का बीपीएल में नाम नहीं है अमीरो का बीपीएल कार्ड बना हुआ हुआ है.मुखिया के माध्यम से जो इंदिरा आवास दिया जाता है किसी भी गरीब को नहीं मिला है मुखिया के पास शिकायत करने से कहता है की हम कुछ नहीं कर सकते ,बीडीओ के पास जाने से कहते है की कुछ नहीं कर सकते। इस स्थिती में गरीब जनता किसके पास जाए अत: सरकार से अनुरोध है की इस समस्या को जल्द सुलझाया जाए.

Transcript Unavailable.

प्रिया कुमारी,धनबाद गोविंदपुर से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से एक देश भक्ति गाना प्रस्तुत किये।