Requesting for English training classes information from Bangalore
बिहार राज्य के नवादा जिला से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और सामाजिक कृतियों के खिलाफ आवाज़ उठाना चाहिए। महिलाओं को समानता का अधिकार पाने के लिए शिक्षित और जागरूक होना चाहिए।उनको स्वयं सहायता समूह बनाकर अपनी बातों को रखना चाहिए। उनको समान वेतन और समानता की मांग करनी चाहिए। समानता के लिए कानून में सुधार होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को प्रॉपर्टी में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते हैं कि इनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। मनरेगा के तहत काम नहीं मिल रहा है
बिहार राज्य के नवादा जिला से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार देने से लोग कतराते हैं। कहा जाता है कि लड़कियां शादी के बाद पराए घर की हो जाती है। हिन्दू उत्तराधिकारी संशोधन कानून के तहत बेटी को जन्मजात हक होने के बावजूद अक्सर परिवारिक समबंध खराब होने या भाई बहन में तनाव के डर से हिस्सा नहीं दिया जाता है। यह मान्यता है कि बेटा से वंश आगे बढ़ता है और वह बुढ़ापा का सहारा बनता है। कुछ लोगों का मानना है कि जब शादी में अधिक खर्चा कर देते हैं तो जमीन में हिस्सा देने की जरूरत नहीं है। बेटा और बेटी को बराबर का अधिकार दिया गया है।लोगों को यह डर रहता है कि बेटी को जमीन में अधिकार देने से रिश्ते खराब न हो सकते हैं । महिलाएं इसी डर से अपना अधिकार नहीं मांगती है। बेटी भी बराबर का हक़दार है।
बिहार राज्य के नवादा जिला से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि कई महिलाएं ऐसी है जो सुरक्षा संबंध चिंता के कारण अपने कानूनी और संपत्ति के अधिकार को मांगने में झिझकती हैं।उनको सामाजिक दबाब और परिवार में समबंध खराब होने का डर रहता है।कुछ महिलाओं में ज्ञान की कमी भी रहती है।उनको कानूनी अधिकार, जैसे -पैतृक संपत्ति में हक़ के बारे में जानकारी भी नहीं होती है।महिलाओं को उनके हक़ के लिए अभी भी संघर्ष करना पड़ता है।
बिहार राज्य के नवादा जिला से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि कई महिलाओं को उनके पैतृक संपत्ति के बारे में पता ही नहीं रहता है। महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने से सम्बंधित हिन्दू उत्तराधिकारी अधिनियम 1956 लाया गया था। इस अधिनियम के तहत बेटी को जन्म से पुत्र के समान अधिकार होता है। पति के मृत्यु के बाद उनके संपत्ति में पत्नी का अधिकार हो जाता है
Sita is saying people can go to her to learn braille.
Transcript Unavailable.
He informed that Maharashtra Disability Pension will be available within 24 hours.
