झांसी जिले के चिरगांव ब्लॉक से महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।झांसी मोबाइल वाणी टीम के कई दिनों के लगातार प्रयासों के बाद आज आईआरसीटीसी, झांसी के अधिकारी श्री अनुराग जी ने चिरगांव ब्लॉक के धमना खुर्द गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव की कई महिलाओं का पंजीकरण किया।

अगर आप झांसी जिले के रहने वाले हैं और बेरोजगार हैं, या अपने रोजगार और बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक शानदार मौका है। अपनी जेब से मोबाइल निकालिए और झांसी मोबाइल वाणी के टोल-फ्री नंबर 9899 383851 पर मिस्ड कॉल दीजिए।जैसे ही आपकी मिस्ड कॉल खत्म होगी, 5 सेकंड के अंदर आपके पास एक दूसरे नंबर से कॉल आएगी। उस कॉल को रिसीव करें और नंबर 3 का बटन दबाएं। इसके बाद अपनी बात, अपना नाम, अपना पता और अपना बिजनेस आइडिया रिकॉर्ड करें और रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद नंबर 2 का बटन दबाएं। आपकी जानकारी मिलते ही झांसी मोबाइल वाणी की टीम आपसे संपर्क करेगी।

Transcript Unavailable.

झांसी जिले के बड़ा गांव ब्लॉक अंतर्गत बरुआ सागर के एक मोहल्ले में झांसी मोबाइल वाणी द्वारा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना था, ताकि वे अपने कौशल के आधार पर स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।बैठक के दौरान महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, लघु उद्यम और अन्य स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के बूटी पंचायत से साज़िया खातून मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि गर्भवती महिलाओं को अच्छा खानपान करना चाहिए जैसे फल व हरी सब्ज़ियां। ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना चाहिए। दाल चावल का सेवन करना चाहिए। बचा हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहा बच्चा को नुकसान पहुँच सकता है।समय समय पर दवा लेना चाहिए। तीन महीने में कैल्शियम और आयरन की गोली लेनी चाहिए।तीन महीने में जो सुई मिलता है उसे समय पर लेना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के बूटी पंचायत से सहीना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि कम उम्र में शादी नहीं करना चाहिए। इससे जच्चा और बच्चा दोनों को दिक्कत होता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के सोनपुर से 25 वर्षीय विकास कुमार गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गांव की जमीनें औरतों के नाम होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रीना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनकी मुलाकात मोबाइल वाणी संवाददाता नूतन उपाध्याय के साथ हुई।मुलाकात के दौरान इनको पता चला कि पैतृक सम्पत्ति में बेटी का भी हिस्सा होता है।पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा के लिए रीना ने अपने भाई पर मुकदमा किया।मुकदमे से परेशान होकर के इनके भाई ने इनको पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा दे दिया।अब रीना सम्पत्ति में हिस्सा पाकर बहुत खुश हैं।साथ ही इन्होने नूतन उपाध्याय एवं मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया।

दिल्ली के श्रीराम कलोनी के राजीव नगर के खजुरी से नाज़ परवीन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि उन्होंने मोबाइल वाणी एप्प पर एक न्यूज़ सुनी है जिसमे यह बताया गया है कि एक महिला को मोबाइल वाणी के माध्यम से जमीन में हक़ दिया गया है तो यह भी चाहती हैं कि इनको भी जमीन में हक़ मिले क्यूंकि वह किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती हैं और उनके पति इनके साथ नहीं रहते हैं। वह खुद काम कर के परिवार चलाती है। उनको बहुत दिक्कत होती है। इसलिए वह चाहती हैं कि उनको जमीन में हक़ दिलवाया जाए