शनिवार को ब्लॉक सभागार में बैठक की गई। जहां डीएम सौरभ गरवाल और एसपी कातेश मिश्रा उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए डी. एम. ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र वातावरण में कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है।

स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धर्मपुर गांव के दमनगांव में गांव के कुछ कमजोर लोगों को पीटने और गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन सिवान।सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 1 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर छतौनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुये दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश पश्चिम चंपारण (बगहां) के रामनगर थाना क्षेत्र के छवरिया हरिनगर का स्थायी निवासी लारेब खान उर्फ समीर खान है। वर्तमान में छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ला में रहता है। उक्त जानकारी एएसपी शिखर चौधरी ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम जिले के टॉप 20 अपराधियों की सूची में शामिल है। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर उसे छतौनी थाना क्षेत्र के खोदानगर मोहल्ला से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कई अहम जानकारी दी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश छतौनी थाना में हत्या व आर्म्स एक्ट के साथ लूट के मामले में वांटेड़ था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि एक मई 2023 को छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया में गोलीबारी हुई थी। विलेन गैंग के बदमाशों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस दौरान मठिया मोहल्ला निवासी देवा कुमार, प्रिंस, यश प्रकाश, विराट व मिराज को गोली लगी थी। इलाज के दौरान मुजफ्फरपुर जिला के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा मोहल्ला निवासी राजू पासवान उर्फ राजकुमार पासवान के पुत्र प्रिंस (15) की मौत हो गई थी। वहीं मीनाबाजार-छतौनी रोड़ में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव निवासी मनु पंडित से 27 सितंबर 2022 को मोबाइल व 4500 रुपये छीन लिया गया था। उक्त दोनों मामलों में लारेब खान उर्फ समीर खान वांटेड़ था।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी में निजी जमीन में बन रहे मकान के नींव में मिट्टी डालने के दौरान एक महिला ने उक्त पंचायत लहेजी के मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव भतीजा छोटू यादव व गोरख यादव पर कई गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता व लहेजी निवासी राजेंद्र यादव की 25 वर्षीय पत्नी गुलावती देवी ने स्थानीय थाने में जान मारने की धमकी, मारपीट, गाली गलौज, कपड़े फाड़ने, कानबाली व मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि मैं बीते 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे अपने निजी कास्तकारी जमीन में मकान बनाने के लिए नींव में मिट्टी डालवा रही थी। तभी जयप्रकाश यादव, छोटू यादव ने आकर गलत नियत से साड़ी फाड़ते हुए बदसलूकी की। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मूंह दाब कर ढ़केलते हुए कमरे में ले गए और जबर्दस्ती करने करने लगे। विरोध करने पर लोहे के रड से मारपीट कर घायल कर दिए। वही इस मामले में मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश यादव ने कहा कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप गलत व बेबुनियाद है। मेरी छवि खराब करने की साजिश है। प्रशासन इसे गंभीरता से जांच करें। वहीं इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सिसवन सिवान। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।उन्होंने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर शुभहाता गांव से मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभहाता गांव निवासी सरल यादव,लालू यादव,विजेंद्र यादव के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपीयो को सिवान जेल भेज दिया।