Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के इनडोर जिले के रंगलखेड़ी की रुखसार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उनके आँगनबाड़ी केंद्र में पानी की समस्या है और साथ ही पंखे की भी जरुरत है

मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर जिले के संजू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उनके यहाँ के आँगनबाड़ी केंद्र में पानी की समस्या है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर पंचायत में एलएस कंचन कुमारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 74 से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका शामिल हुई। इसमें लोकतंत्र का सम्मान करेंगे निर्भय होकर मतदान करेंगे आदि नारे लगाए यह रैली राजा चौक से निकलकर पंचायत के विभिन्न केंद्र होते हुए पुनः केंद्र संख्या 74 पहुंची। जहां सभी कर्मियों ने मतदाता को जागरूक करने और पूर्व की तुलना में अधिक मतदान कराने का संकल्प लिया। एलएस कंचन कुमारी ने बताया कि लोगों को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए। क्योंकि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व है। अधिक मतदान करके ही देश में मजबूत लोकतंत्र बनाया जा सकता है। बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से मतदाताओं को मतदान करना चाहिए ताकि बेहतर सरकार का निर्माण हो सके। जो समाज के सरोकार के प्रति उत्तरदायी हो।मौके पर सेविका रेखा कुमारी, मनीषा कुमारी, राधा कुमारी, पूनम कुमारी, रुना कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद थीं।

महिला बाल विकास विभाग की सभापति ने किया गिरवानी की आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका की कुल संख्या 351 है। भारत सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधा आयुष्मान भारत स्वस्थ हेल्थ कार्ड को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय कल्याणपुर परिसर में बनवाने को लेकर सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को 20 मार्च तक बनवाना अनिवार्य हो गया है। वही इस संबंध में प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका अगर इसमें वंचित रह गए तो आगे चलकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जिसको लेकर अभिलंब आयुष्मान कार्ड बनवा लेने की बात कही है।बताया गया है की अभी तक 140 आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका का ही आयुष्मान कार्ड बन सका है।

हसनपुरा में लोकसभा आम निर्वाचन सफल संचालन के लिए निर्वाचन कार्य की महत्ता को ले स्वीप कोषांग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां सोमवार को कोषांग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सेविकाओं ने रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर  मतदाताओं को जागरूक किया। वही सीडीपीओ कुमारी उषा सिंह ने बताया कि अगामी लोकसभा चुनाव को ले तरह तरह का आयोजन कर मतदाताओ को जागरूक किया जा रहा है। इसी दौरान कम वोटिंग वाले मतदान केंद्रों पर सेविकाओं द्वारा यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उनके मताधिकार के महत्व को भी समझाया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कुमारी पुष्पा, आशा कुमारी, कुमारी नीलम सिंह, निर्माला कुमारी  सहित सेविका/सहायिका आदि उपस्थित थे।

संतुलित आहार व योगासन से बनें निरोगी : डाॅ. लक्ष्मी