Transcript Unavailable.
शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पांची गांव के बगल से होकर गुजरने वाली कुंभरी नदी से बुधवार को पुलिस ने 65 वर्षीय सुरेश मांझी की लाश को बरामद करने सफल हुई। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को नदी के तटबंध से होकर गुजरने के दौरान वृद्ध का पाव फिसल जाने के बाद वह नदी के गहरे पानी में चला गया। मृतक पांची गांव के स्व पूना मांझी का पुत्र बताया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी मंगलवार की देर शाम तक वृद्ध की लाश नदी से नही मिल पाया। बुधवार को उसकी लाश पानी में तैरता नजर आया।इसकी खबर मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। घटना के सम्बन्ध में एक यूडी केस थाना में अंकित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को जिले के 30 स्थानों पर कोविड से बचाव के टीकाकरण अभियान चलाया गया । राज्य मुख्यालय से 300 वायल टिका प्राप्त होने के बाद इस अभियान को जारी रखा गया। जिले में शाम तक एक और बड़ी खेप आने की संभावना है । जिससे इस अभियान को और भी व्यापक बनाया जाएगा। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन जिले में 300 वायल आने के बाद उसे सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आवश्यकतानुसार वितरित कर दिया गया । सभी स्वास्थ्य केंद्रों को 300 से लेकर 1000 तक की संख्या टीका की डोज लोगों को देने के लिए दिया गया। देर शाम तक 800 और वायल आने के बाद इस अभियान को और गति दी जाएगी। जिले में अभी तक 18 वर्ष से ऊपर के 54 प्रतिशत आबादी में से 34.97% लोगों को कोविड से बचाव का टीका दे दिया गया है । जिले के शेखपुरा और बरबीघा शहरी क्षेत्र में कुछ गिने-चुने लोगों को ही टीका की पहली डोज देना शेष रह गया है। स्वास्थ विभाग टीकाकरण अभियान को व्यापक बनाने के लिए प्रथम डोज के अलावा दूसरे डोज लगवाने पर जोर दे रहा है। लोगों को दूसरे डोज लेने के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा लगातार मोबाइल पर संदेश भेजा जा रहा है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी प्रयत्नशील हैं जिले में 1,41,000 से ज्यादा लोगों को टीका दिया गया है ।उसमें से लगभग 25,000 लोगों को ही अभी तक दूसरी डोज दी जा सकी है। स्वास्थ विभाग दूसरी डोज की संख्या में भी तेजी लाने को प्रयासरत है।
घाटकुसुंभा प्रखंड के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरा गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई ।मृतक की पहचान भुनेश्वर महतो के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई 21 वर्षीय युवक खेत में सब्जी लाने गया था । इसी दौरान और करंट की चपेट में आ गया । सब्जी के लतर में बिजली का तार सटा हुआ था। युवक तो इसकी भनक लगी तब सब्जी की लतर को बिजली के तार से अलग करने लगा। इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया ।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना में मृत युवक की लाश को कोरमा थाना पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले के बरबीघा शहर में घटित स्कूल संचालिका राधिका सिंह दंपति को बुरी तरह घायल कर उनके एकलौते पुत्र हर्ष राज ,16 वर्ष की हत्या के मामले का पुलिस उद्भेदन करने में सफलता अर्जित की।डकैती की घटना का विरोध करने को लेकर हर्ष राज की हत्या की गई थी। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बरबीघा नगर क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में गत 19 जुलाई की मध्य रात्रि हुई इस निर्मम हत्या कांड की खुलासा करते हुए इस बात की जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया कर लिया है और शेष चार अन्य की पहचान कर ली गई है । फरार बदमाशों की गिरफ्तारी का काम किया जा रहा है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस कांड का उद्भेदन करने को लेकर बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस घटना की पूरी जानकारी दी । उन्होंने बताया कि छः की संख्या में अपराधी शिक्षिका राधिका देवी और पति विनय सिंह के घर में प्रवेश किया । प्रवेश करने वाले अपराधियों का सामना सबसे पहले हर्ष से हुआ। हर्ष के विरोध करने पर अपराधियों ने घर में रखे हथोड़ा से वार कर उसकी जान ले ली । जबकि उसे राधिका देवी और उनके पति विनय कुमार को भी जख्मी किया। इस घटनाक्रम के दौरान हर्ष की बहन खुशी कुमारी को भी हथौड़े की चोट लगी। लेकिन वह भागने में सफल हो गई। उन्होंने बताया कि डकैती के लिए 5 अपराधी घर के अंदर के लकड़ी के दरवाजे से प्रवेश किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को शहर के खाण्ड पर मुंहल्ला स्थित तेलिया कुआं पहाड़ पर स्थापित मां संतोषी के मंदिर में 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ भव्य कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण से शुरू हुआ। अखंड रामधुन को लेकर बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें सकड़ों कन्या व महिलाओं ने भाग लिया। इस बाबत आयोजन कर्ता अनिल सागर ने बताया कि अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण को लेकर किए गए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में बुधवार को मां संतोषी मंदिर के समीप 48 घंटे का रामधुन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पहले 251 से अधिक कन्या व महिलाओं के द्वारा खाण्ड पर स्थित दाल कुआं से जल भर कर पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान भगवान राम की जयकारों से पूरा वातावरण गूंज में हो रहा था। कलश शोभायात्रा के आगे आगे हाथी घोड़ा चल रहे थे। इसके साथ ही ढोल बाजे के थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आ रहे थे। इस अवसर पर छोटन महतो, अरुण चौहान, महेश कुमार, डॉ हरिहर प्रसाद,राजू कुमार, शंकर मिस्त्री, राज मिस्त्री, गुड्डू कुमार सहित अन्य शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड अंतर्गत डीहा गांव निवासी एवम वयोवृद्ध समाजसेवी बसंत सिंह का निधन बुधवार को हृदय गति रुक जाने से हो गई ।वे लगभग 85 वर्ष आयु के थे। वे सामाजिक कार्यकर्ता बबलू कुमार के पिता थे।उनके निधन पर पूर्व मुखिया नवीन कुमार , डॉ गौतम कुमार सिंह , इंजी निरंजन कुमार ,अरविंद पाण्डेय ,कुमार सुबिद ,मुन्ना कुमार ,गोरेलाल ठाकुर, देव नंदन सिंह सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
बुधवार को शहर के खाण्ड पर मुंहल्ला स्थित तेलिया कुआं पहाड़ पर स्थापित मां संतोषी के मंदिर में 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ भव्य कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण से शुरू हुआ। अखंड रामधुन को लेकर बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें सकड़ों कन्या व महिलाओं ने भाग लिया। इस बाबत आयोजन कर्ता अनिल सागर ने बताया कि अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण को लेकर किए गए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में बुधवार को मां संतोषी मंदिर के समीप 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पहले 251 से अधिक कन्या व महिलाओं के द्वारा खाण्ड पर स्थित दाल कुआं से जल भर कर पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान भगवान राम की जयकारों से पूरा वातावरण गूंज में हो रहा था। कलश शोभायात्रा के आगे आगे हाथी घोड़ा चल रहे थे। इसके साथ ही ढोल बाजे के थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आ रहे थे। इस अवसर पर छोटन महतो, अरुण चौहान, महेश कुमार, डॉ हरिहर प्रसाद,राजू कुमार, शंकर मिस्त्री, राज मिस्त्री, गुड्डू कुमार सहित अन्य शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पंजाब नेशनल बैंक चेनारी में 49 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एडीएम साहब और यहां की पद अधिकारी मैनेजर साहब और लोग उपस्थित हुए और यहां पर कर्मियों की बढ़ोतरी के लिए बात हुई कि लोगों को यहां पर परेशानियां न हो और अधिक से अधिक लोगों के काम हो। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना के दूसरी लहर से सदर प्रखंड शेखपुरा मुक्त हो गया है। दूसरी लहर के 4 माह के बाद यह दिन देखने को मिला है ।जिले में कोरोना की लहर धीरे धीरे कम होना शुरू हो गया है। अब जिले में मात्र 4 संक्रमित शेष रह गए हैं। इसमें से दो चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के हैं जबकि एक बरबीघा क्षेत्र के एक हैं। पॉजिटिव पाए जाने वाले एक व्यक्ति दूसरे जिला के रहने वाले हैं। जिले में 4 दिन में कोई भी नया पॉजिटिव केस नहीं आया है। जिले में अभी तक 4720 पॉजिटिव आए हैं जिसमें से 4679 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं । स्वस्थ्य होने का दर यहां 99.13% हो गया है। चारो सक्रिय मरीज घर पर ही रह कर इलाजरत है। पिछले 1 सप्ताह में स्वास्थ विभाग द्वारा यहां लगभग 9,000 नमूनों की जांच की गई है ।जिसमें मात्र चार व्यक्ति को पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि पूरे जुलाई माह में जिले में 33 हजार से ज्यादा सैंपल जांच में मात्र 30 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए थे। इस बीच स्वास्थ विभाग लोगों को अभी भी कोरोना के अनुकूल व्यवहार करने की अपील कर रहा है। कोरोना कम हुआ है अभी समाप्त नहीं हुआ है । इसलिए सभी को टीकाकरण में भाग लेने मास्क लगाने और दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। सावधानी से हम कोरोनासे दूर रह सकते हैं ।और दूसरे को भी इससे बचाव कर सकते हैं।
