स्थानीय थाना क्षेत्र के वारिसलीगंज - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग से लगातार बालू से लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग के अधिकारियों ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जब्त कर ली। जिसे बाद में खनन विभाग ने स्थानीय पुलिस के हवाले कर दी। सूत्रों ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर निकल भागने में सफल हो गया। बिना चालान के ट्रैक्टर पर ओवरलोड बालू की ढुलाई की जा रही थी। खनन विभाग को वाहन मालिक द्वारा जुर्माना भुगतान किए जाने के बाद ट्रैक्टर को मुक्त किया जाएगा। मालूम हो कि बालू के अवैध कारोबार करनेवालों द्वारा इस मार्ग से ट्रैक्टर और ट्रकों से बालू की ढुलाई छुपे तौर पर की जाती है ।

स्थानीय थाना क्षेत्र के डीहा पंचायत अन्तर्गत सहसरामा गांव निवासी और 40 वर्षीय युवक उमेश बिंद की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी महेंद्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी बगल के गांव बैंकठपुर निवासी स्व सौदी चौधरी का पुत्र बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार ने किया। मालूम हो कि गत 30 जुलाई के दिन बदमाशों ने युवक उमेश बिंद की हत्या कर उसके गांव से पश्चिम बहनेवाली एक नदी के किनारे खंधा में लाश को फेंक दिया था। घटना के सम्बन्ध में एक प्राथमिकी मृतक की विधवा द्वारा दर्ज कराई गई थी। इस हत्या के मामले में महेंद्र चौधरी को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। गिरफ्तार आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया।इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

जिले में पिछले दिनों मानसून की अच्छी बारिश के बाद धान रोपने का काम यहाँ युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिले में अभी तक 76 प्रतिशत लक्षित भूभाग पर धान रोपने का काम किया जा चूका है। जिले में इस साल 23 हजार हेक्टेयर भूभाग पर धान रोपने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे से 17 हजार 500 हेक्टेयर भूभाग पर धान रोपा जा चूका है। शेख में रोपने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अच्छी बारिश से किसानो के चेहरे खिले हुए हैं। बड़े मनोयोग से खेती के काम में लगे है। इस बार धान रोपने के लिए बड़ी संख्या में जिले के बाहर से आये मजदूरो के कारण धान रोपने का कार्य तीव्र गति से हो पा रहा है। यहाँ सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बेगुसराय आदि से मजदुर लाये गए है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

चेवाडा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के छठियारा गांव में एक 49 वर्षीय व्यक्ति अशोक महतो की हत्या गला मरोर कर लाश को एक कुआं में फेंकने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चौबीस घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के सम्बन्ध में स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गांव के ही योगेन्द् महतो और उनके दो पुत्रो अजय महतो और कमलेश महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने गांव में छापामारी कर योगेन्द् महतो एवम उनके एक पुत्र कमलेश महतो को गिरफ्तार कर ली। जबकि एक अन्य नामजद भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि मुकदमें में भूमि विवाद को लेकर अभियुक्तों के उपर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत में ग्राम सिंहपुर के शिवपूजन राम के मिट्टी के घर भारी बारिश होने से मिट्टी का घर गिर गया इनका घर गिरने से रहने का घर नहीं रह गया और खाने पीने वाला जो भी सामान था वह मिट्टी के घर में जता गया इनका छोटे-छोटे बच्चा है यह खाने-पीने भी ना बहुत दिक्कत में है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रविवार के दिन बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला शाखा शेखपुरा के तत्वाधान में शहर के श्यामा सरोवर पार्क स्थित अशोक सम्राट भवन के सभागार में यूनियन का वार्षिक सम्मेलन सह कोविड -19 से बचाव में मीडिया की भूमिका विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन सह कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी कार्तिकेय शर्मा , उप विकास आयुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह , सिविल सर्जन डॉ केएमपी सिंह , अनुमंडल पदाधिकारी डॉ निशांत ,पूर्व सिविल सर्जन सह यूनियन के संरक्षक डॉ एमपी सिंह, डीपीएम श्याम कुमार निर्मल सहित अन्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवम अंग वस्त्र देकर किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते मुख्य अतिथि एसपी ने कहा कि कोरोना काल में मीडिया कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर बचाव कार्य में महती भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि कई पत्रकारों की मौत समाचार संकलन के दौरान हो है।सेमिनार को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौरान पत्रकारों ने निः स्वार्थ और निर्भीक होकर घर में बन्द लोगों तक पल पल की खबरें पहुंचाने का कार्य किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का 5 अगस्त को आगमन को लेकर शेखपुरा जिला में एक बैठक किया गया। जिसका अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणधीर कु सोनी ने की। बैठक के दौरान सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे ।उन्होंने बताया कि पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के आगमन को लेकर रूपरेखा तैयार किया गया तथा इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अपना अपना विचार मांगा गया । सभी लोगों के विचार विमर्श करने के बाद इस आगमन को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार किया गया। साथ ही सभी जिला के कार्यकर्ताओं से आने की अपील की गई इस बैठक में नगर अध्यक्ष अनिल साव , शेखपुरा प्रखंड के अध्यक्ष विजय सिंह, अरियरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, चेवड़ा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो, घाटकुसुंभा प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह महतो ,. शेखोपुर सराय प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष उदय सिंह, जिला जदयू मुख्य प्रवक्ता प्रमोद चंद्रवंशी , प्रवक्ता डॉ महेश प्रसाद, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राहुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जमुई जिले के बच्चू रविदास ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने जब कोरोना का टीका लिया तो उनके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया। उन्होंने बताया कि वे मजदूरी करते है और कहीं भी काम करने जाने पर पहले कोरोना टीका का सुबूत मांगता है। इस कारण उनको बहुत दिक्क्त हो रही है

शनिवार को स्थानीय रामाधीन महाविद्यालय में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर एन सीसी कैडेटों द्वारा प्रधानाचार्य डा० दिवाकर कुमार की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। कोविड निर्देशों का पालन करते हुए एन सी सी कैडेटों ने जिला स्थापना दिवस पर हर्ष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य डा० दिवाकर कुमार ने कहा कि आज के ही दिन 31 जुलाई 1994 को शेखपुरा जिला का सृजन हुआ था। शेखपुरा जिला के सृजनहार कांग्रेस सांसद रहे स्वर्गीय राजो बाबू को नमन करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं कि जिनके अथक प्रयास से शेखपुरा जिला के अस्तित्व को प्राप्त किया। आज 27 वां जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सुखद अनुभूति हो रही है कि हमारा शेखपुरा प्रगति पर निरंतर बढ़ता जा रहा है। प्रधानाचार्य ने जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया है तथा कहा है कि जिलाधिकारी ,आरक्षी अधीक्षक एवं सम्पूर्ण प्रशासनिक महकमा की कुशलता एवं तत्परता से जिला विकास की नित्य नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कालाजार उन्मूलन को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में बुधवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में सदर प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सभी ग्रामीण चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया। इस कार्यशाला में कालाजार की सूचना देने वाले लोगों को भी उनकी कार्यक्रम में शामिल किया गया ।उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सिविल सर्जन डॉ केएमपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला संचारी रोग नियंत्रण अधिकारी अशोक कुमार सिंह ,डा अवनीश चंद्रा, केयर इंडिया के श्याम सुंदर कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार कालाजार प्रखंड समन्वय आदि उपस्थित थे ।डॉक्टर सांतनु सेन ने कालाजार के संबंध में सभी ग्रामीण चिकित्सक आरएमपी को विस्तार से उसके लक्षण के बारे में जानकारी दी । कालाजार के दौरान लोगों को बुखार आना वजन कम हो जाना पैर पेट चेहरे का रंग हल्का हो जाना भूख न लगना पीलापन और वजन घटने कम भूख नहीं लगना खून की कमी लीवर बढ़ जाना आदि लक्षण बताएं समय पर इन लक्षणों पर ध्यान देते हुए लोगों के इलाज पर उसकी जान बचाई जा सकती है। प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सह जिला संचार जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने सभी ग्रामीण चिकित्सकों को इस संबंध में आगे आकर कालाजार को जिला से भगाने में सहयोग की। अपील की उन्होंने कहा कि कालाजार के इलाज और दवा की समुचित व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध है ।इसका इलाज और दवा सभी रोगी को मुक्त किया जाता है। ग्रामीण चिकित्सकों को इस संबंध में अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना और सरकारी सेवा का लाभ लेने की अपील की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।