रविवार के दिन बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला शाखा शेखपुरा के तत्वाधान में शहर के श्यामा सरोवर पार्क स्थित अशोक सम्राट भवन के सभागार में यूनियन का वार्षिक सम्मेलन सह कोविड -19 से बचाव में मीडिया की भूमिका विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन सह कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी कार्तिकेय शर्मा , उप विकास आयुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह , सिविल सर्जन डॉ केएमपी सिंह , अनुमंडल पदाधिकारी डॉ निशांत ,पूर्व सिविल सर्जन सह यूनियन के संरक्षक डॉ एमपी सिंह, डीपीएम श्याम कुमार निर्मल सहित अन्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवम अंग वस्त्र देकर किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते मुख्य अतिथि एसपी ने कहा कि कोरोना काल में मीडिया कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर बचाव कार्य में महती भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि कई पत्रकारों की मौत समाचार संकलन के दौरान हो है।सेमिनार को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौरान पत्रकारों ने निः स्वार्थ और निर्भीक होकर घर में बन्द लोगों तक पल पल की खबरें पहुंचाने का कार्य किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
