नगर थाना पुलिस ने गास्ती के दौरान अवैध बिक्री केंद्रों पर देशी शराब की खेप पहुंचाने बाईक से जा रहे एक कारोबारी को धर दबोचा ।उसके पास से 26 लीटर और निशानदेही पर छुपाकर रखे गए 110 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। यानि उसके पास से कुल 136 लीटर देसी शराब ,एक बाईक ,एक मोबाइल और 30 हजार नकद रूपए बरामद किए गए। गिरफ्तार कारोबारी कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर गांव निवासी अयोध्या राम का पुत्र चंदन कुमार बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व नगर थाना के दारोगा रामाशंकर चौरसिया ने किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी 110 लीटर शराब को मुरारपुर मोड के निकट झाड़ियों में छुपाकर रखने के बाद शेष शराब को बाईक पर साथ लेकर अन्यत्र शराब पहुंचाने जा रहा था।तभी पुलिस उसे धर दबोचा।बाद में उससे पूछताछ के बाद झाड़ियों में छुपाकर रखे गए शराब को बरामद किया गया। गिरफ्तार कारोबारी के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मठ मंदिर प्रमुख संत प्रसाद दास शेखपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने कई मंदिरों और मठों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गिरीहिंडा पहाड़ पर स्थित बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर के अलावे शहर के खांड पर स्थित राम जानकी मंदिर व अन्य मंदिरों में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैठक कर लोगों को धर्म संबंधित जानकारी दी। साथ ही मंदिरों पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए बैठे लोगों की भी सूची प्राप्त की। इस बैठक में जिला समरसता प्रमुख अरविंद हरिओम, जिला मंत्री मधुसूदन यादव, बजरंग दल सचिव सूरज कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बीती देर रात्रि अज्ञात चोरों ने शहर के गिरीहिंडा मुहल्ला के खीरी पोखर के समीप से एक ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित चुरा ली।घटना के सम्बन्ध में ट्रैक्टर मालिक तनिकन यादव ने एक प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध नगर थाना में दर्ज कराई है। मुकदमें में पीड़ित ने उल्लेख कि उसने अपने ट्रैक्टर स्वराज कम्पनी का ट्रॉली के साथ पोखर के किनारे रात्रि में खड़ा कर दिया था। जिसको अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर ले भागा।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरों द्वारा चुराई गई ट्रैक्टर का निबंधन संख्या बी आर - 52 जी - 1677 बताई गई है।सूत्रों ने बताया कि सड़क किनारे लगे सी सी टी वी कैमरे के फुटेज में पता चला है कि ट्रैक्टर को चोर गण लखीसराय की तरफ लेकर भागे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से ट्रैक्टर ले जाने के कारण चोरों की तस्वीर साफ साफ नहीं दिखाई पड़ रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को भारत में कैथोलिक चर्च ने न्याय पूर्ण और न्यायसंगत समाज की स्थापना के लिए नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।इस अवसर पर राज राजेश्वर हाई स्कूल के प्रांगण में स्थित कैथोलिक चर्च बरबीघा में न्याय के सच्चे पैगम्बर स्वर्गीय फादर स्टेन स्वामी एस जे को विशेष सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। वह झारखंड के हाशिए के लोगों, विशेषकर आदिवासियों के वैध अधिकारों की रक्षा करते हुए जीते और मर गए। कैथोलिक चर्च, बरबीघा में मोमबत्ती की रोशनी में जुलूस और एक विशेष स्मारक सेवा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने कोविड -19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए भाग लिया। यह कैथोलिक चर्च के fathers द्वारा आयोजित किया गया था, विशेष रूप से: फादर जोस थायिल एसजे, (सचिव, राज राजेश्वर हाई स्कूल), फादर रंजन लजार एसजे (पैरिश पुजारी), फादर के.पी डोमिनिक एसजे (प्रिंसिपल, राज राजेश्वर हाई स्कूल), फादर एंथनीसामी, फादर जीवन ,Sister Roshni, सिस्टर पूनम और अमलकांत दास।यह स्वर्गीय फादर स्टेन स्वामी, एसजे के कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में न्याय, शांति और सद्भाव के लिए लड़ने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने का एक समारोह था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बीती रात्रि चेवाडा प्रखंड के करंडे थाना पुलिस एवम सदर प्रखंड के हथियामा ओपी पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर छपामरी कर 40 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। करंडे थाना के थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सियानी गांव में छापामारी कर एक शराब कारोबारी राजो चौधरी को 30 लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार कारोबारी रामेश्वर चौधरी का पुत्र बताया गया है। उधर ओपी पुलिस ने सदर प्रखंड अंतर्गत गबय गांव के पूरब के बगीचे से दो लोगों को देसी शराब की बिक्री करते धर दबोचा।छापामारी का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया।उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान खलासपुर गांव निवासी विजय राम के पुत्र संतोष कुमार और गबय गांव निवासी स्व अशोक मांझी के पुत्र मोहन मांझी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।इनके पास से दस लीटर की मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया।जिसे पुलिस ने जब्त कर ली।बाद में गिरफ्तार तीनों कारोबारियों के विरूद्ध अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सासाराम नगर परिषद सफाई कर्मी संघ की बैठक नगर परिषद के हॉल में बुधवार को हुई, जिसमें अशोक बैठा के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सफाई कर्मी और संघ के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि तीन महीना का बकाया वेतन का भुगतान छह अगस्त तक नहीं होने पर सभी सफाई कर्मी सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे। इसकी सूचना नप के ईओ, उपाध्यक्ष तथा जिलाधिकारी को भी दे दी जाएगी।
सासाराम श्रीशंकर कॉलेज तकिया के समीप पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड पर ट्रेन की झटका से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मृतक की रायपुर चोर निवासी सुदर्शन साव का पुत्र राकेश कुमार बताया जाता है।
शिवसागर में भाजपा के मंडल के कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। जिला महामंत्री चेनारी विधानसभा प्रभारी अरुण पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, तथा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। यहां सामूहिक निर्णय होता है व सामूहिक प्रस्ताव पारित होते हैं। उन्होने कहा कि संगठन एवं जन सहयोग से इस वैश्विक महामारी में सभी को कोरोना वायरस का टीका दिलवाने में सहयोग करें.
शहर में गौशाला श्रमदान समिति के लोगो मे जुलूस निकाला जिसमे सैकड़ो लोग शामिल होकर अपना सहमति जताया है. बता दें कि पिछले कई वर्षों से गौशाला में बुधौली, चकदिवान, महादेवनगर गिरिहिण्डा आदि मोहल्ले के समाजिक कार्यकर्ता अपना श्रमदान योगदान देते है रहे हैं. बताना जरूरी है की कई वर्षों से प्रत्येक रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा गौशाला में आकर गौ सेवा किया करते हैं जो कि देखते बनती है. नागपंचमी पर्व के शुभ अवसर पर लगभग सैकड़ो श्रमदान समिति के कार्यकर्ताओं ने इस जुलूस में हिस्सा लिया है. जुलूस में शामिल पूर्व वार्ड पार्षद सह सचिव ज्योतिष कुमार ने बताया कि शहर में गौशाला की स्थिति दयनीय थी जो कि अब ऐसी नही अब गौशाला की स्थिति देखते बनती है । उन्होंने बताया कि गौशाला एवं गौ के प्रति लोगो की जागरूकता को लेकर ये जुलूस निकाली गई है । जुलूस में ज्योतिष कुमार, गुरु प्रसाद, सचिन कुमार, राजन कुमार, विश्वनाथ कुमार, सुनील कुमार आदि लोगो ने अपनी सहभागिता दिखाया ।
चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के नायक पुर गांव में मैंने प्रिंस कुमार से पूछे कि आपका मुखिया कैसा होना चाहिए उसने बताया कि मुखिया वैसा होना चाहिए जो सरकारी योजनाओं का ग्रामीणों तक लाभ पहुंचाएं और शिक्षित पढ़े लिखे होना चाहिए तभी तो योजनाओं के बारे में जानेंगे वैसा मुखिया होना चाहिए
