सासाराम नगर परिषद सफाई कर्मी संघ की बैठक नगर परिषद के हॉल में बुधवार को हुई, जिसमें अशोक बैठा के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सफाई कर्मी और संघ के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि तीन महीना का बकाया वेतन का भुगतान छह अगस्त तक नहीं होने पर सभी सफाई कर्मी सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे। इसकी सूचना नप के ईओ, उपाध्यक्ष तथा जिलाधिकारी को भी दे दी जाएगी।
