चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर के विद्यालय बंद रहने से शराब पीने वाले को आडा बन गई है विद्यालय के एक दरवाजा खुला रहने से अनेक प्रकार से गलत काम किया जा रहा है यहां को जो हेडमास्टर हैं एक बार भी नहीं विद्यालय घूमने फिरने आते हैं

सोमवार के दिन प्रशिक्षु डीएसपी रजनी कांत प्रियदर्शी और कल्याण आंनद थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में लंबित सभी मामलों की समीक्षा किया। साथ ही साथ उन्हें जल्द से जल्द निपटारे के लिए पुलिस अधिकारियों को उचित निर्देश दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी रजनी कांत प्रियदर्शी ने बताया कि चेवा डा थाना में लंबित मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जा सके। इसी को लेकर थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्रा सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अनुसूचित जन जाति के अधिकार और उसके संरक्षण विषय पर जिले के चेवाडा प्रखंड में चकंद्रा गाव में शिविर का आयोजन किया गया। गाव के पंचायत भवन में आयोजित इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के रिटेनर अधिवक्ता कुमार कुणाल मेहता ने लोगो को विधिक जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण के साथ अधिवक्ता नरेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा आदि भी उपस्थित थे। शिविर में उपस्थित लोगो को सभी प्रकार के क़ानूनी अधिकारों की जानकारी दी गयी। अनुसूचित जनजाति के लोगो को मुख्य धारा में लाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दिए जाने वाले मुफ्त क़ानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी गयी। शिविर में लोगो को कोरोना महामारी काल में लापरवाही से दूर रहने और कोरोना नियमो के लगातार पालन करने की भी अपील की गयी। लोगो को मास्क का इस्तेमाल करने, अकारण घर से बाहर नहीं निकलने और निकलने पर दूरी का ध्यान रखने और कोरोना के सबसे बड़ा हथियार टीका लेने की भी अपील की। शिविर में उपस्थित लोगो ने अधिवक्ता से कई कानून के मुलभुत बातो की जानकारी भी प्राप्त की। इस सम्बन्ध में प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार का जागरूकता शिविर जिले के अन्य क्षेत्र में भी आयोजित किये जा रहे है। इस प्रकार का शिविर 2022 के मार्च तक जारी रहेगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पिछले दिनों जिले के अरियरी प्रखंड के ससबहना गाव के तालाब से बरामद एक नवजात को स्वास्थ विभाग में बाल संरक्षण इकाई को स्वस्थ होने के बाद सुपुर्द कर दिया। बाद में बाल संरक्षण इकाई द्वारा इसे नवादा स्थित संरक्षण गृह भेज दिया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि पिछले दिनों लावारिस अवस्था में तालाब के बगल से प्राप्त होने के बाद नवजात को इलाज के लिए सदर अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल केंद्र में भर्ती किया गया था। नवजात शिशु देखभाल केंद्र के प्रभारी डॉ गजेंद्र कुमार की देखरेख में इसका स्वास्थ्य जांच किया गया। बच्ची के स्वस्थ होने के बाद उसे बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डा वीरेंद्र कुमार, अस्पताल के प्रबंधक धीरज कुमार, स्वास्थ्यकर्मी सुमिता देवी आदि भी मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सड़क लूट के एक मामले में पुलिस ने सदर प्रखंड के वाजिदपुर गांव में छापामारी कर एक आरोपी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी विनोद साव का पुत्र बताया गया है।इस बाबत एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि गत 13 जुलाई को बाईक पर सवार होकर हरनौत ,नालन्दा से अपने एक सम्बन्धी के यहां जा रहे एक युवक को शेखपुरा - हुसैनाबाद पथ पर पंसाल्ला पेट्रोल पम्प के समीप उससे 98 सौ रुपए नकद और एक मोबाइल लूट लिया था।अपराधी गण चार की संख्या में बाईक पर सवार होकर आए थे।इस मामले में शहर के इंदाय पर मुहल्ला निवासी मनीष कुमार पहले ही जेल भेजा जा चुका है।जबकि दो अभी भी फरार है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सोमवार को स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह एवं अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ फैसल अरशद के द्वारा अस्पताल में पौधा रोपण किया गया । इस पौधारोपण अभियान के दौरान 60 फलदार , छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के क्रम में अस्पताल के नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस बाबत सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल को हरा-भरा रखना और स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेवारी है। सफाई अस्पताल की पहचान होनी चाहिए। पौधारोपण पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी बेहतरीन है और स्वच्छता के लिहाज से भी हरा-भरा होना बेहतर माना जाता है। सभी से उन्होंने पौधे की देखभाल के प्रति सजग रहने के लिए कहा। अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा को लेकर वृक्ष लगाने पर आमलोगों से अपील की

जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी ओपी के धरसेनी गांव के सड़क किनारे रेडीमेड व्यवसाई राहुल कुमार की गला रेतकर हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस ने मामले का उद्भेदन की है । इस मामले में पुलिस ने मृतक राहुल के एक मित्र को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार युवक की पहचान निकटवर्ती नालन्दा जिला अन्तर्गत सर मेरा थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी संजीव कुमार के रूप में की गई। बरबीघा अस्पताल के सामने गिरफ्तार संजीव का रेडीमेड का दुकान है। जबकि राहुल भी वहीं पर रेडीमेड का दुकानदारी करता था। जबकि मृतक मूल रूप से अरिय री थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी गांव का निवासी था।उसका पिता बरबीघा शहर के एक निजी स्कूल के वाहन का चालक है। जो कि सपरिवार बरबीघा शहर में रह रहे है।पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक एक होटल में पहले सॉल्यूशन से नशा किए और गंभीर रूप से नशा में होने के बाद संजीव की चोरी हुई बाइक का इल्जाम मृतक पर संजीव के द्वारा लगाया गया और इसी में बात बढ़ गई और फिर गला रेतकर कुछ अन्य साथियों के सहयोग से राहुल के हत्या कर दी गई ।गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति द्वारा जिला के जदयू नेता राहुल कुमार को मुंगेर प्रमंडल प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। पहले बिहार प्रदेश के जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राहुल कुमार को बनाया गया था। फिर दोबारा उन्हे एक नई जिम्मेदारी दी गई है। उत्तरी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सनी पटेल एवं एमएलसी ललन सर्राफ सहित दर्जनों जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही कहा कि इनके जैसे ऊर्जावान और समर्पित पार्टी नेता को प्रदेश पार्टी इकाई ने नई जिम्मेवारी सौंप कर ठीक कदम उठाया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार को एसपी कार्तिकेय शर्मा शहर के सकलदेव नगर स्थित स्कूल संचालिका राधिका सिंह और उनके पति विनय कुमार को घायल करके इकलौते पुत्र हर्ष राज की क्रूरता पूर्वक की गई हत्या की घटना के एक सप्ताह बाद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से घटनास्थल पर एक एक चीज का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिस कमरे में हत्याकांड को अंजाम दिया गया उस कमरे की भी बारीकी से जांच की गई।इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत भी की और आवश्यक निर्देश दिया । मालूम हो कि गत 19 जुलाई की देर रात पांच की संख्या में अपराधकर्मी स्कूल संचालिका के घर घुसकर निर्दयतापूर्वक घटना को अंजाम दिया। घटना के एक सप्ताह के बाद भी इस हत्याकांड का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। जबकि पीड़ित परिवार से लगातार पूछताछ पुलिस कर रही है और इस हत्याकांड में संदिग्ध लोगों से भी पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई है।घटना में घायल दंपति अभी भी पटना में इलाजरत है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सासाराम में बालू खनन पर रोक के बाद भी जिला में अवैध बालू को निजी जमीन में डंप करने के मामले में सासाराम मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रविवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी लोग भगवान बिगहा गांव के निवासी है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।