जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति द्वारा जिला के जदयू नेता राहुल कुमार को मुंगेर प्रमंडल प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। पहले बिहार प्रदेश के जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राहुल कुमार को बनाया गया था। फिर दोबारा उन्हे एक नई जिम्मेदारी दी गई है। उत्तरी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सनी पटेल एवं एमएलसी ललन सर्राफ सहित दर्जनों जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही कहा कि इनके जैसे ऊर्जावान और समर्पित पार्टी नेता को प्रदेश पार्टी इकाई ने नई जिम्मेवारी सौंप कर ठीक कदम उठाया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
