पिछले दिनों जिले के अरियरी प्रखंड के ससबहना गाव के तालाब से बरामद एक नवजात को स्वास्थ विभाग में बाल संरक्षण इकाई को स्वस्थ होने के बाद सुपुर्द कर दिया। बाद में बाल संरक्षण इकाई द्वारा इसे नवादा स्थित संरक्षण गृह भेज दिया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि पिछले दिनों लावारिस अवस्था में तालाब के बगल से प्राप्त होने के बाद नवजात को इलाज के लिए सदर अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल केंद्र में भर्ती किया गया था। नवजात शिशु देखभाल केंद्र के प्रभारी डॉ गजेंद्र कुमार की देखरेख में इसका स्वास्थ्य जांच किया गया। बच्ची के स्वस्थ होने के बाद उसे बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डा वीरेंद्र कुमार, अस्पताल के प्रबंधक धीरज कुमार, स्वास्थ्यकर्मी सुमिता देवी आदि भी मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
