सोमवार को स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह एवं अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ फैसल अरशद के द्वारा अस्पताल में पौधा रोपण किया गया । इस पौधारोपण अभियान के दौरान 60 फलदार , छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के क्रम में अस्पताल के नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस बाबत सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल को हरा-भरा रखना और स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेवारी है। सफाई अस्पताल की पहचान होनी चाहिए। पौधारोपण पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी बेहतरीन है और स्वच्छता के लिहाज से भी हरा-भरा होना बेहतर माना जाता है। सभी से उन्होंने पौधे की देखभाल के प्रति सजग रहने के लिए कहा। अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा को लेकर वृक्ष लगाने पर आमलोगों से अपील की
