शिवसागर प्रखंड मुख्यालय से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सोमवार दोपहर बाद एसपी आशीष भारती टोलप्लाजा पर रोको टोको कार्यक्रम चला वाहनों की जांच की। मौके पर एएसपी अरविन्द प्रताप सिंह, एसडीएम मनोज गुप्ता, इस्पेक्टर कुमार धमेन्द्र, थानाध्यक्ष गिरिश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर बालू वाहनों को पास नहीं होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सासाराम बुढ़वा महादेव के प्राचीन मंदिर सोनवागढ़ में विधायक मद से बनी चहारदिवारी का लोकार्पण सरकार के कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार और महर्षि अंजनेश महाराज ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचन्द मेहता और संचालन महामंत्री विजय कृष्ण अग्रवाल ने किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार को रोटरी क्लब द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिला मुख्यालय स्थित श्यामा सरोवर पार्क में विभिन्न प्रकार के छायादार और इमारती वृक्ष लगाये गए। क्लब के सदस्यों ने इस वृक्ष के देखभाल की भी जिम्मेवारी ली। इसके साथ ही जिले के अन्य भाग में भी इस प्रकार के वृक्षारोपण कार्य करने का निर्णय लिया। श्यामा सरोवर पार्क में 100 वृक्ष लगाये गए। इस अवसर पर रोटरी क्लब के जिलाध्यक्ष पूर्व सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह, सचिव हाजी मुमताज़, सचिन उर्फ़ गुड्डू, प्रो रमाकांत प्रसाद सिंह, डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह, सचिन कुमार, संजीव कुमार, ज्योतिष कुमार, शम्भु प्रसाद मंडल, सहबाज खान और अन्य रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर जानकारी दी गयी कि रोटरी क्लब जिले में आने वाले दिनों में कम से कम एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा के साथ साथ लोगो को वृक्ष के महत्व के सम्बन्ध में जागरूक किया जाना शामिल है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार के दिन पन्हेसा गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने एक डिलीवरी ब्वॉय से दो मोबाइल, एक जोड़ा जूता छीन लिया। घटना घटी । इसके बाद सूचना की सूचना शेखोपुरसराय थाने को दिया गया ।पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए भदरथी गांव निवासी शिवम कुमार ने बताया कि हम डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं। जो कि पार्सल में एक जोड़ा जूता ऑर्डर किया गया था । वही जूता पहुंचाने के लिए शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत पन्हेसा गांव जा रहा था । उसी दौरान पन्हेसा चौक के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा बाइक को रुकवा कर एक जोड़ा जूता और दो मोबाइल को छीन लिया गया। इस बाबत शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि भदरथी गांव निवासी शिवम कुमार के द्वारा स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया गया है । जिसकी पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार के दिन शेखोपुर सराय थाना अंतर्गत शेखोपुरसराय - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर डोवाडीह के समीप टैंपू को बेकाबू बस ने पीछे से ठोकर मार दिया । जिसमें की टेंपो पर सवार तीन लोग बुरी तरफ से घायल हो गए । जिन्हे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुरसराय में भर्ती कराया गया । जिसमें चिंताजनक हालत में दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा रेफर कर दिया गया ।घायलों में मिल्कीचक गांव निवासी मसूदन पासवान 40 वर्ष , महिला कमला देवी 35 वर्ष व पिंकी कुमारी के रूप में पहचान की गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि टेंपू शेखोपुरसराय की तरफ से बरबीघा की ओर जा रहा था कि उसी क्रम में डोवाडीह के समीप बस चालक ने पीछे से आकर ठोकर मार दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मिल्की चक निवासी मसूदन पासवान की मौत सदर अस्पताल शेखपुरा में इलाज के दौरान हो है।मृतक अपनी बेटी से मिलकर अस्थाना गांव से लौट रहा था। पुलिस ने मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी।जबकि मृतक के परिवारवालों के बीच कोहराम मच गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार को राज्य के अन्य जिलों की तरह इस जिला में भी फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।वहीं नगर क्षेत्र के वीआईपी पार्टी कार्यालय में शहादत दिवस बड़े ही घूम धाम से मनाया गया। जिसमे उपस्थित वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश मोंगिया ने कहा कि पूरे देश के अंदर फूलन देवी की शहादत दिवस मनाया जा रहा है।उनके बताए मार्गो पर चलने और सभी समुदाय के लोगों को मदद करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए, महिलाओं के लिए, युवा के लिए, छात्र के लिए, किसान के लिए, मजदूर के लिए हमेशा आवाज सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठायेंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार को बरबीघा बनाओ बरबीघा बचाओ के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक समाजवादी नेता शिवकुमार के आवास पर हुई । जिसमें प्रमुख कार्यकर्ता गण शामिल हुए ।बैठक में इलाके की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई । सभी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि समस्याओं को लेकर आवाज उठाया जाए और संगठन को मजबूत बनाया जाए । सर्वसम्मति से बरबीघा बनाओ बरबीघा बचाओ का प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार को एवं बरबीघा नगर अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा को मनाया गया ।छात्र- युवा का अध्यक्ष अभय कुमार मंगलम उर्फ गोलू को बनाया गया । यह भी निर्णय किया गया के बरबीघा बचाओ बरबीघा बनाओ का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन 8 अगस्त 21 को सामस बुजुर्ग गांव में रखा जाए । बैठक में शिवकुमार के अतिरिक्त राजीव कुमार , योगेंद्र कुमार , गोपाल शरण उर्फ मुन्ना , स्वराज हिंद , रामाशीष सिंह , चंद्र देव सिंह , भागीरथ चौहान , नलनी रंजन उर्फ मुसो जी , नागेंद्र पासवान , राजेंद्र सिंह इत्यादि प्रमुख लोग शामिल थे । बैठक में बरबीघा के पिछड़ेपन और व्याप्त समस्याओं पर उपस्थित लोगों ने चर्चा की।साथ ही इसे मिटाने का संकल्प दोहराया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भाजपा कार्यकर्ताओ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से मन की बात द्वारा देश वासियों के साथ विचार साझा करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओ ने समूह बनाकर महावीर चौक के पास बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर मन की बात सुना। मन की बात की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने सवर्प्रथम विश्व कैडेट कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिया मलिक को हार्दिक बधाई दिया। उन्होंने 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ पर भी सभी लोगो को शहीदों को याद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध भारतीय सेना के शौर्य और संयम का ऐसा प्रतीक है। जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। इस बार ये गौरवशाली दिवस भी ‘अमृत महोत्सव’ के बीच में मनाया जाएगा। इसलिए ये और भी खास हो जाता है उसके बाद इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आज़ादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है। ये हमारा सौभाग्य है कि जिस आज़ादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं। साथ ही कई विषय पर चर्चा किये। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हिरालाल सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष छोटे सिंह, बूथ प्रभारी मंटू पासवान, बूथ अध्यक्ष घनश्याम कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। कितने ही स्वाधीनता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें 'अमृत महोत्सव' में सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन इस बार 15 अगस्त को होने जा रहा है, ये एक प्रयास है। राष्ट्रगान से जुड़ा हुआ। सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश है कि इस दिन ज्यादा से ज्यादा भारतवासी मिलकर राष्ट्रगान गाएं। जिसके लिए एक डिजिटल प्लेटफोर्म बनाया गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेवाडा प्रखंड के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत छठियारा गांव से अगवा की गई एक किशोरी को पुलिस ने नवादा जिला से बरामद करने में सफलता पाई। जबकि पुलिस ने इस मामले के आरोपी अपहर्ता कौशल यादव को भी गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गत फ़रवरी माह में गिरफ्तार आरोपी ने छठियारा गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था। इस मामले में नवादा जिला अन्तर्गत पकरीवरावा थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी उपेन्द्र यादव के पुत्र कौशल यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के पांच महीने बाद पुलिस ने अगवा किशोरी को बरामद कर ली ।थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरामद किशोरी का बयान कलमबद्ध कराने हेतु कोर्ट भेजा गया है।जबकि गिरफ्तार अपहर्ता को जेल भेज दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार को नगर थाना पुलिस ने शहर के पटेल चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान बिना हेलमेट एवं बिना मास्क पहन कर घूम रहे वाहन चालकों को हेलमेट का मास्क पहनने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही चौक के समीप आसपास लगे अवैध तरीके से वाहनों को अतिक्रमण मुक्त कराया ।जबकि वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि वाहन को सड़क किनारे पार्क नहीं करें अन्यथा पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क किनारे लगे वाहन चालकों को वाहन हटाते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों से वाहन को दूर लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी वाहन चालकों को वाहन के कागजात साथ रखने एवं हेलमेट जरूर पहन कर चलने का निर्देश दिया गया। अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विनोद राम ने किया। कई वाहन चालकों से विभिन्न त्रुटियों के कारण 5 हजार रूपए का जुर्माना भी वसूल किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
