रविवार को नगर थाना पुलिस ने शहर के पटेल चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान बिना हेलमेट एवं बिना मास्क पहन कर घूम रहे वाहन चालकों को हेलमेट का मास्क पहनने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही चौक के समीप आसपास लगे अवैध तरीके से वाहनों को अतिक्रमण मुक्त कराया ।जबकि वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि वाहन को सड़क किनारे पार्क नहीं करें अन्यथा पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क किनारे लगे वाहन चालकों को वाहन हटाते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों से वाहन को दूर लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी वाहन चालकों को वाहन के कागजात साथ रखने एवं हेलमेट जरूर पहन कर चलने का निर्देश दिया गया। अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विनोद राम ने किया। कई वाहन चालकों से विभिन्न त्रुटियों के कारण 5 हजार रूपए का जुर्माना भी वसूल किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
