चेनारी प्रखंड के चेनारी के राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय में कोरोना वैक्सीन और टीकाकरण किया जा रहा है वहां पर बहुत भीड़ भाड़ का स्थिति बनी हुई है वहां को कर्मचारी सरकार को कोई नियम को पालन नहीं कर रहे हैं और लोगों को भी नहीं बोल रहा है नियम पालन करने के लिए नहीं मार्क्स उपयोग कर रहे हैं कोई भी नियम को पालन नहीं किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले के हथियामा ओपी पुलिस ने सड़क लूटेरों द्वारा लूटे गए एक बाईक को घटना के 24 घंटे के अंदर लूट की बाईक को बरामद करने में सफलता पाई। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गत बृहस्पतिवार की देर रात्रि तीन की संख्या में सशस्त्र बदमाशों ने शेखपुरा - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर नेमदारगंज मोड के समीप स्पीड ब्रेकर के निकट पिस्तौल का भय दिखाकर बाढ़ से लौट रहे नीरपुर गांव निवासी अभिमन्यु कुमार की बाईक और 20 हजार रूपए नकदी के साथ एक सोने का चेन छीनकर चंपत हो गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को सदर अस्पताल शेखपुरा के नए अस्पताल उपाधीक्षक के रूप में वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने अपना पदभार संभाला। सिविल सर्जन सह अस्पताल उपधीक्षक डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने उन्हें पदभार सौंपा। सीएस कार्यालय कक्ष में पदभार सौंपे जाने के दौरान एसी एम ओ डॉ रविशंकर शर्मा , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ रवि रंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।मालूम हो कि डॉ वीरेंद्र कुमार को दूसरी बार सदर अस्पताल उपाधीक्षक बनाया गया है।पिछले दिनों कोरोना के दूसरे लहर के दौरान डॉ वीरेंद्र कुमार संक्रमित होकर बुरी तरह बीमार पड़ गए थे।जिसके कारण उनके स्थान पर दूसरे चिकित्सा पदाधिकारी को वरीयता के आधार पर डीएस बनाया गया था। उन्होंने बताया कि हाल के कुछ दिनों पहले राज्य सरकार के निर्देशों के आलोक में सिविल सर्जन को ही डीएस का भी पद संभालना पड़ा था। लेकिन निवर्तमान डीएस डॉ वीरेंद्र कुमार के स्वस्थ होने और कार्य का अत्याधक बोझ होने के कारण सीएस ने इस पद की जिम्मेवारी पुनः डॉ वीरेंद्र कुमार को सौंप दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
स्थानीय थाना पुलिस ने बरारी गांव में छापामारी कर पॉस्को और मारपीट के मामले के फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की। पुलिस ने बताया कि बरारी गांव से फरार अभियुक्तों में संतोष मांझी और विकास मांझी को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के विरूद्ध साल भर पहले 20 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तबसे दोनों इस मामले में फरार चल रहा था।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बाद में पुलिस ने जेल भेज दी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
शुक्रवार को बिहार कृषि विश्व विद्यालय सबौर के सह निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आर एन सिंह ने जलवायु अनुकूल खेती कार्यक्रम हेतु जिले के चयनित पांच गांव में तीन गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया । उनके साथ कृषि विज्ञान केन्द्र अरियरी के केन्द्र प्रभारी डॉ विनय कुमार मंडल सहित कई कृषि वैज्ञानिक शामिल थे। सह निदेशक ने जिले के बेलछी , सियानी और करंडे गांव के विस्तृत भूमि में प्रत्यक्षण के रूप में लगाए गए सबौर हर्षित और सबौर अर्द्ध जल प्रभेद के धान बीज से उत्पन्न कर रोपनी कराए गए धान की फसल का मुआयना किया। इसके बाद कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचकर कृषि वैज्ञानिकों के साथ बैठक की ।साथ ही केन्द्र के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को आवश्यक निर्देश भी दिया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
शुक्रवार को उचक्का गिरोह के बदमाशों ने शहर के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रुपया निकालने पहुंची एक महिला रेणु देवी के प्लास्टिक बैग को ब्लेड से काटकर 45 हजार रूपए उड़ा लिया।इस सम्बन्ध में पीड़िता ने बरबीघा थाना में अज्ञात के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुकदमें में पीड़ित महिला एवम डीह निजामत गांव निवासी अशोक महतो की पत्नी ने कहा कि बैंक पहुंचकर वह अपने खाता से 45 हजार रुपयों की निकासी कर रुपयों को एक थैला में रख ली।उसी दौरान बैंक में पहले से घात लगाए बदमाशों ने बैग को काटकर रुपयों को उड़ा लिया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मालूम हो कि शहर के विभिन्न बैंक शाखाओं के बैंक ग्राहकों के साथ तरह की घटना घटती रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
शराब कारोबारियों ने लॉक डाउन के दौरान एवम कोरोना के चलते बन्द एक सरकारी स्कूल के एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें विदेशी शराब की खेप रखकर अपना ताला लगा दिया और उसमें शराब रखकर कारोबार जारी रखे था। शराब कारोबारियों ने स्कूल के कमरे को सुरक्षित स्थान मानकर शराब की खेप रखा था। यह मामला प्रखंड के वभनबीघा गांव दलित टोला स्थित अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय का है। मामले का उजागर तब हुआ ।जब स्कूल की शिक्षिका स्कूल पहुंची तो ताला नहीं खुलने पर उसे शक हुआ। फिर ताला तोड़ा गया तो आश्चर्यजनक रूप से उस में विदेशी शराब रखा पाया गया । फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शराब को बरामद कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि यहां से 11 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद विदेशी शराब की खेप को जब्त कर ली है।हालांकि कार्टन से कुछ शराब की बोतलें निकालकर कारोबारी द्वारा बेची भी गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
शेखोपुरसराय अंचल कार्यालय भवन में लगाए गए बिजली की बतियां महीनों से खराब हुआ पड़ा है। मालूम हो कि बाज़ार के सघन आबादी वाले इलाके में अंचल और प्रखंड कार्यालय सहित बीआरसी भवन अवस्थित है।जिसमें महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ रखे पड़े हैं। जिसकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से अंचल छत के ऊपर बड़े बड़े दो वेप्परलाइट तो लगाया गया है ।परंतु यह लाइट महीनों से सिर्फ़ छत की शोभा बढ़ा रही है । इस पर किसी अधिकारी के द्वारा पहल नहीं किया जा रहा है।जबकि कार्यालय के रात्रि प्रहरी ने बताया कि रात्रि के समय अंचल सह प्रखंड कार्यालय के आस पास लाईट नहीं रहने के कारण रात्रि में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उधर अंचल के अंचल अधिकारी अलका कुमारी से इसके बारे में मिडिया के द्वारा दूरभाष से बात किए जानें पर बताया कि बंद पड़े लाइट के बारे में हमें कुछ पता नहीं है ।इसी तरह अंचल कार्यालय के मुख्य गेट पर लगाए गए बंद पड़े लाईट के बीच में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा भी बिजली और रोशनी के अभाव में बेकार साबित हो रहा है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने की आशंका रात के अंधेरे में बनी है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
शुक्रवार के दिन प्रशिक्षु डीएसपी रजनीश कांत प्रियदर्शी शेखोपुरसराय थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में लंबित सभी मामलों की समीक्षा किया। साथ ही साथ उन्हें जल्द से जल्द निपटारे के लिए पुलिस अधिकारियों को उचित निर्देश दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि शेखोपुरसराय थाना में लंबित मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जा सके। इसी को लेकर थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
चेनारी इलाके में शुक्रवार को झमाझम बारिश के बीच दो जगहों पर ठनका गिरा। इससे एक जगह पर नवविवाहिता की मौत हो गई। जबकि दूसरी जगह में बकरी चरा रहा एक पशुपालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी 20 बकरियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
