शिवसागर प्रखंड के किसान भवन में एमएलसी निवेदिता सिंह का अनिता देवी ने अंगवस्त्र व बुके देकर अभिनंदन किया। विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के मद्य निषेध कानून से महिलाओं के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व चोरी सहित अनेक अपराधों में कमी आयी है। हमारा दायित्व है कि हम सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नियमों को लागू कराएं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेवाड़ा थाना पुलिस ने छापामारी के दौरान दो फरार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान स्थानीय थाना कांड संख्या 47/21 धारा 188,272,273 भा द वि 30 (ए) बिहार म नि और अधिनियम के प्राथमिकी और आदतन अपराधी मुन्ना केवट उर्फ कपिलदेव केवट ग्राम बेलदरिया थाना चेवाड़ा और कांड संख्या 49/21 धारा 272,273 भाद वि 30(ए) बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त प्रसादि केवट पिता लेखा केवट ग्राम बेलदरिया थाना चेवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों फरार शराब कारोबारियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अरियरी प्रखंड के महुली ओपी क्षेत्र अंतर्गत दाउदपुर इटावा के सड़क पुल के किनारे एक शीशम के बगीचे से 55 लीटर की मात्रा में देशी शराब के साथ एक कारोबारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व महुली ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक भगवान यादव ने किया।उन्होंने बताया कि इस शराब के जखीरे के साथ कारोबारी सोनू साह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जो स्व नाथो साह का पुत्र बताया गया है।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिलने पर कोरहारी नदी पुल से दक्षिण तुलसी महतो के शीशम के बगीचा के पास छुपाकर देसी शराब बनाने के अड्डे पर छापामारी की गई। इसी में छापेमारी की गई जिसमें सोनू नामक 45 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह भी दाउदपुर इटावा गांव का ही रहने वाला है। गिरफ्तार के बाद कोरोना जांच करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बरामद शराब को जब्त कर उसके विरूद्ध एक प्राथमिकी अरियरी थाना में दर्ज की गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सदर अस्पताल में ओक्सिजन प्लांट के लिए यंत्र पहुच गया है। भवन निर्माण का काम पूरा होते ही इन यंत्रो को लगाकर इस प्लांट को चालू कर दिया जायेगा। आगस्त माह के अंत तक इस प्लांट के पूर्णरूपेण चालू कर दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्लांट से एक सौ बेड तक पाइपलाइन से ओक्सिजन पहुचाया जा सकेगा। इसके अतरिक्त उद्पादित ओक्सिजन सिलिंडर में भी जरूरत पड़ने पर अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों तक आपूर्ति की जाएगी। कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलो के तरह यहाँ भी ओक्सिजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। सदर अस्पताल में स्थल चयन कर भवन निर्माण कार्य तेज़ कर दिया गया है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार को पटना से ओक्सिजन प्लांट में प्रयोग किये जाने वाले यंत्र यहाँ पह्चुचाया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति पटना से ओक्सिजन टैंकर, एयर रिसीवर, एयर कम्प्रेशर, एयर ड्रायर, स्किट मौन्टेंनीयर के साथ साथ भारी मात्रा में केबल, बिजली और अन्य यांत्रिक यंत्र यहाँ सदर अस्पातल में भेजा गया है। इस बीच प्लांट के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सदर अस्पताल में ओक्सिजन प्लांट लग जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग चिकित्सीय ओक्सिजन में आत्मनिर्भर बन जायेगा। इसके पूर्व कोरोना के दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग को यहाँ निजी ओक्सिजन आपूर्तिकर्ता पर निर्भर रहना पड़ा था। हालाकि जिला प्रशासन की तत्परता के कारण जिले में ओक्सिजन की कमी नही होने दी गयी। सदर अस्पताल के साथ साथ कोविड केयर सेंटर पर लगातार ओक्सिजन की आपूर्ति बनी रही।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिले के हथियामा ओपी क्षेत्र अंतर्गत हथियामा गांव का जहाँ का किसान रामनन्दन सिंह के घर में लगे बिजली का बल्ब बदमाशों ने चोरी कर लिया और जब किसान ने इसका बिरोध किया तो किसान को बदमाशों ने जमकर पिटाई कर घायल कर दिया । घायल ने कहा है कि संतोष कुमार,अजित कुमार,बिक्की कुमार और लुस कुमार ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। किसान खेत मे अकेले धान का मोरी लगा रहा था। तब लाठी डंडे से पीट पीट कर घायल कर दिया फिलहाल स्थानीय लोगो के सहयोग से घायल किसान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई गई है । जबकि दूसरी घटना नगर क्षेत्र के इंदाय मुहल्ले की है। जहाँ भाई ने भाई को बेबजह पिटाई कर घायल घायल कर दिया।घायल चन्द्रिका यादव ने कहा है कि घटना मामूली बातों को लेकर पूर्व में भी मेरा भाई और भतीजा मेरे साथ मारपीट किया। घायल ने स्थानीय नगर थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपने भाई अमीरका यादव और विशाल कुमार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

गुप्ता धाम कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर गृह विभाग के आदेशानुसार सावन माह में लगने वाले गुप्ता धाम के मेले पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर बुधवार को दुर्गावती जलाशय के बादलगढ़ स्थित गेस्ट हाउस में गुप्ता धाम विकास समिति के सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक बुधवार को होई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने कबीरपुर गांव में छापामारी कर हेमन्त यादव उर्फ विकास यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी नीरज यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। गिरफ्तार आरोपी गांव के घुटर यादव का पुत्र बताया गया है। गत दिसंबर माह में गांव के ही हेमन्त यादव उर्फ विकास यादव की हत्या बदमाशों ने गोली मार कर कर दी थी।इस हत्या के मामले में दर्जन भर नामजद अभियुक्त बनाए गए थे । जिसमे यह फरार चल रहा था।हालांकि इस हत्या के मामले में अभी भी कई लोग फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार हत्यारोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जेल भेज दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने नीमी गांव में छापामारी कर एक देशी शराब कारोबारी रामप्रवेश मांझी को पांच लीटर शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। जबकि महानंदपुर गांव से मारपीट के मामले में फरार 4 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। गिरफ्तार शराब कारोबारी के यहां से बरामद शराब को जब्त कर उसके विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उधर महानंदपुर गांव से वर्ष 2018 में घटित एक मारपीट के मामले में फरार चार आरोपियों में गुजर मांझी ,जितेन्द्र मांझी ,राजू मांझी और संजय मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

15 दिन से खाली पड़े कोविड केयर सेंटर में दो कोरोना संक्रमित को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कोरोना के दूसरी लहर के दौरान 500 से ज्यादा गम्भीर लक्षण वालो को यहाँ भर्ती किया गया था। कोरोना के संक्रमन में आई कमी के बाद यह सेंटर खाली हो गया था। अब यहाँ दो संक्रमित फिर आ गए हैं। इन दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि यहाँ भर्ती होने वाले में कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गाव के एक कैदी है। शराब के मामले में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। जेल भेजने के पूर्व कोरोना टेस्ट में ये पॉजिटिव पाए गए। जबकि दूसरा युवक चेवाडा प्रखंड के बरारीबीघा का रहने वाला है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इसका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहां से डाक्टरों के जबाव दे दिए जाने के बाद उसके परिजनों ने यहाँ भर्ती कराया है। कोरोना काल में इस सेंटर की सुविधा और स्वास्थ्य सेवा ने लोगो का ध्यान आकर्षित किया है। इसे देखकर ही उसे यहाँ भर्ती कराया गया है।

प्रदेश जद - यू के एनजीओ एवं सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ का संगठन विस्तार किया गया। जिसमें शेखपुरा जिले के माफो ग्राम निवासी धर्मराज सिंह को प्रदेश जद यू एनजीओ एवं सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनके पिता रामोदय शर्मा उर्फ घोलू बाबू एक शिक्षक नेता रहे हैं। इनका मनोनयन प्रदेश जदयू एनजीओ एवम सामाजिक उद्यमी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित चौबे ने किया। इनके मनोनयन पर बरबीघा विधायक सुर्दशन कुमार , बक्सर लोकसभा प्रभारी चंदेश्वर राय , प्रदेश जद यू कला संस्कृति के अध्यक्ष डॉ कुमार विमलेन्दु सिंह , जद यू के मुखपत्र 'संधान' के हिन्दी संस्करण के संपादक डॉ वरूण कुमार , निरंजन कुमार सिंह , कृष्ण मुरारी सिंह, नीरज कुमार ने हर्ष व्यक्त किया । जबकि जिला जदयू के कई नेताओं ने भी इनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।