मंगलवार को पटना से यहां पहुंची मद्य निषेध टीम ने स्थानीय अरियरी थाना पुलिस के सहयोग से अफरडीह एवम महसोना गांव स्थित देसी शराब के अड्डों पर सघन छापामारी की।इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी में अरियरी थाना अध्यक्ष और उत्पाद अवर निरीक्षक अनिल कुमार भी शामिल थे। दोनों जगह की गई छापामारी में 26 लीटर की मात्रा में देसी शराब बरामद की गई।उन्होंने बताया कि महसोना से सुकली देवी नामक कारोबारी को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि अफरडीह से 11 लीटर देसी शराब बरामद की गई।लेकिन कारोबारी निकल भागने में सफल हो गया। उन्होंने बताया कि छापामारी में बड़े पैमाने पर जावा गुड भी नष्ट किया गया।बरामद शराब को जब्त कर लिया गया।इस सम्बन्ध में एक प्राथमिकी अरियरी थाना में दर्ज कराई गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शहर के पटेल चौक स्थित ब्रह्माकुमारी केन्द्र में खुशनुमा जीवन जीने की कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे माउंट आबू राजस्थान से पहुंचे मुख्य अतिथि अनिल भाई ने भाग लिया। उन्होंने खुशनुमा जीवन जीने की कला उपस्थित लोगों को सिखाया।प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि ने जीने के तौर तरीकों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस कार्यक्रम में सौ से अधिक भाई - बहनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र प्रभारी अन्नू दीदी ने किया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
जिले के साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में डीएलएड कोर्स में इस वर्ष भी बिना प्रवेश परीक्षा के ही नामांकन लिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कालेजों को इसकी सूचना दी गई है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएलएड में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर पाना मुश्किल है।ऐसे में कालेज अपने स्तर आवेदन कराएंगे। साथ ही मैट्रिक और इंटर के अंकों के आधार पर मेधा सूची जारी की जाएगी। महाविद्यालय के अध्यक्ष द्वारा बतलाया गया कि DElEd में नामांकन कराने वाले छात्र/ छात्रा को पुनः सीधा प्रवेश का मोका मिला है, जो भी शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक है, महाविद्याल के DElEd के विभागाध्यक्ष बालदेव प्रसाद द्वारा बतलाया गया कि पूर्व की भाती इस सत्र में भी नामांकन के लिए 1 जनवरी 21 को 17 वर्ष के साथ साथ इंटर में 50 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग को 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।उपाध्यक्ष रमेश कुमार द्वारा बतलाया गया कि महाविद्यालय द्वारा कोविड को देखते हुए निर्धारित समय में नामांकन लेने पर नामांकन शुल्क नहीं लिया जायेगा, एवम जो छात्र छात्रा नामांकन हेतु लोन लेना चाहते हैं उनके लिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध है, जो किसी अन्य महाविद्याल में उपलब्ध नहीं है। बीएड प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त 2021 को आपको बताते चलें जिले में स्थित साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एवम पूरे बिहार के बीएड कॉलेज में नामांकन के लिए संजुक्त जॉच परीक्षा का आयोजन इस बार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही है, कॉविड के कारण पूर्व से निर्धारित तिथि को स्थगित कर दी गई थी, पुनः तिथि को संशोधित की गई है अब दिनाक 11 अगस्त 2021 को सत्र 2021- 23 के लिए जॉच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसका प्रवेश पत्र 4 अगस्त से वेबसाइट से डाउनलोड किया जाएगा।
चेनारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को छापामारी कर शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद गांव में 2019 में गांव के निवासी शिवमूरत पासवान का ट्रैक्टर चोरी हुआ था। इसके आरोपी की पुलिस को तलाश थी।
सासाराम में 42वीं बिहार बटालीयन एनसीसी मुख्यालय, फजलगंज में सोमवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बटालियन के अधिकारियों के साथ 50 कैडेटों व 15 एसोसिएटेड एनसीसी अधिकारी मौजूद थे। जो ए सर्टिफिकेट कैडेटों को प्रदान की गई, उसकी परीक्षा इसी वर्ष मार्च माह में हुई थी। जिसमें 491 कैडेट परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से 473 कैडेट उत्तीर्ण रहे। परीक्षा परिणाम लगभग 96.3 फीसदी रहा। जो गया एनसीसी ग्रुप का बेहतरीन परिणाम है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार को उप विकास आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की समीक्षात्मक बैठक किया गया। जिसमें सभी दल के कार्य कर्ता-गण उपस्थित थें। इस त्योहार को लेकर जिला प्रषासन के तरफ से कड़ी सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। जगह-जगह पर विभिन्न प्रकार के प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी की व्यवस्था की गई है। सभी लोगों को भाई-चारे के रूप में शांति पूर्वक इस त्योहार को मनाने का निदेश दिया गया। सभी से अपील किया गया है कि वे अपने-अपने घर में मनायें एवं सभी लोगों को एक साथ एकत्रित होने के लिए नहीं कहा गया है। इसके साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए हमारा सबसे अच्छा उपाय टीकाकरण ही आधुनिक हथियार है। सभी लोगों को 02 गज की दूरी एवं मास्क का उपयोग करना अतिआवष्यक है। हमारा शेखपुरा जिलान्तर्गत 04 प्रखंड कोरोना मुक्त हो चुका है जिसमें बरबीघा, चेवाड़ा, घाटकुसुम्भा, शेखोपुरसराय आदि बैठक में सभी लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण हेतु लोगों को विषेष रूप से प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीका करण किया जाय, जिससे शेखपुरा के नागरिक स्वस्थ एवं निरोग रहें।शेखपुरा रेलवे स्टेशन के पास बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोविड-19 का जाँच किया जाता है उसके बाद उसे घर जाने के लिए छोड़ा जाता है। शेखपुरा जिलान्तर्गत विभिन्न स्थान पर जाँच एवं टीकाकरण हेतु आदेश दिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बढ़ती महंगाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर शेखपुरा में राजद कार्यकर्ता के द्वारा शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया । जबकि समाहरणालय मुख्य द्वार के समीप प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका गया इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर महागठबंधन के सीपीआई, भाकपा माले कांग्रेस सहित सभी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे । आंदोलन में राजद विधायक विजय सम्राट ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मिलीभगत से महंगाई बढ़ती जा रही है ।जिसके कारण पेट्रोल , डीजल ,रसोई गैस सहित अन्य जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है । उन्होंने कहा केंद्र सरकार के द्वारा लगातार सभी चीजों का निजीकरण किया जा रहा है । जिसके कारण आम जनता को काफी परेशानी हो रही है ।उन्होंने कहा अगर केंद्र सरकार और सरकार के द्वारा महंगाई पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन जारी रहेगा । महंगाई के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने बैल गाड़ी तांगा, साइकिल आदि के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी शहर में पी एम और सी एम का अर्थी जुलूस भी निकाला।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा मे 34 निः शुल्क ब्यूटी पार्लर एवं 11 बैंक मित्र की महिलाएं को प्रमाण पत्र जिले के लीड बैंक प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि शांतिभूषण , आरसेटी निर्देशक अश्विनी कुमार, संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा दिया गया ।प्रशिक्ष नार्थियो को आरसेटी का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार पर प्रकाश मुख्य अतिथि ने डाला। वही केंद्र के निदेशक ने बताये आप लोग आत्मनिर्भर बने और अपने जिला में लोगों के लिए एक रोल मॉडल बने । रघुवीर कुमार ने बताया कि आरसेटी मे 20 जुलाई से बकरी पालन का प्रशिक्षण शुरू होगा। जिले के लोग इसका प्रशिक्षण लेकर स्वावलंबी बने और सभी लोग प्रशिक्षण ले कर क्लस्टर बना कर इससे लाभ प्राप्त करे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शहर के सकलदेव नगर स्थित एक स्कूल संचालिका राधिका सिंह और उनके पति को बुरी तरह जख्मी कर उनके इकलौते 16 वर्षीय पुत्र हर्ष राज की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहारशरीफ - बरबीघा एन एच को घंटो जाम रखा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जाम लगने के कारण दोनों तरफ निजी वाहनों मालवाहक वाहनों तथा यात्री वाहनों का लंबी लंबी लाइनें लग गई। यात्री भूख और प्यास से छटपटाते नजर आए और इधर उधर पानी की खोज में भटकते रहे। वही भीड़ को समझाने गए स्थानीय पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोग घटनास्थल पर एस पी कार्तिकेय शर्मा को बुलाने के साथ-साथ अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।हालांकि सूचना पाकर एसडीपीओ सुरेंद्र प्रसाद सिंह वहां पहुंचे लेकिन अथक प्रयास के बाद भी लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। लगभग 6 घंटे तक आक्रोशित लोगों द्वारा बरबीघा बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग जाम करने के बाद एसपी कार्तिकेय शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से कहा कि दोषी किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएंगा और पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देगी। प्रशासन मिलने के बाद आखिरकार परिजनों ने जाम हटा लिया।
पूर्व विधायक एवम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही बृहस्पतिवार को जिले के आधा दर्जन से अधिक गांव का दौरा किया। विभिन्न गांव पहुंचकर वे आम जनता से रूबरू हुए।साथ ही उनकी समस्याओं को सुना। वे बरबीघा प्रखंड के पिंजरी गांव पहुंचे। जहां पिछले दिन दो लोगों की मौत पानी में डूबने से हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
