सभी लोगों ने कोरोना वायरस का धज्जियाँ उड़ा रहे हैं पर्यटन स्थलो और बजारों मे बिना मास्क पहने ही घूम रहे हैं और शारीरिक दूरी के मानदण्डों का पालन किये बिना ही हर जगह भीड़ लगा रहे हैं इस खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए इस ऑडियो पर क्लिक करें

बुधवार को सांख्यिकी कार्यालय शेखपुरा में राकेश कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा स्थानांतरित होने वाले पदाधिकारी राकेश कुमार को अंग, वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया । नव पदस्थापित जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सतीश कुमार की विदाई समारोह में उपस्थित थे । नए पदाधिकारी का भी कर्मियों द्वारा स्वागत किया गया। समारोह में राकेश कुमार के व्यक्तित्व और कुशल कार्य क्षमता की चर्चा वक्ताओं ने की। मालूम हो कि इनका स्थानांतरण इस जिला से मुंगेर गत दिनों सरकार ने अधिसूचना कर की है।इस विदाई समारोह में सत्येंद्र प्रसाद जिला जनसंपर्क अधिकारी, टैक्स दरोगा नगर परिषद शेखपुरा कार्यालय के सभी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार को कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत संगठन जिला शेखपुरा भाजयुमो द्वारा आयोजित टीकाकरण जागरूकता रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया।साथ में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ,जिला अध्यक्ष भाजपा प्रो0 सुधीर कुमार , जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह,भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौतम कुमार , प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह , आशीष सिन्हा, विक्की राय , जिला प्रभारी आंनद प्रकाश ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री रमजान कुमार बिनित कुमार व जिला के पदाधिकारी गण मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनू साव के सुपुत्र और विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता आकाश कश्यप के भाई सुमित कुमार का बीपीएससी में एसडीओ टेक्निकल के पद पर चयन हुआ है। कुल 1257 पद में सुमित कुमार ने 442वा रैंक प्राप्त किया।बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक अभियंता की परीक्षा के पहले प्रयास में ही यह सफलता मिली।इस शुभ अवसर पर उनके घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जिले के दर्जनों लोगों ने इस सफलता को लेकर उन्हें बधाई दी है।साथ ही कहा कि उन्होंने जिला का नाम रोशन करने का काम किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मंगलवार को कोविड टीकाकरण कैम्प रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के सहयोग से बालक मकतब बड़ी दरगाह शेखपुरा में आयोजित किया गया। इस कैम्प में 150 लोगों को टीकाकृत कराया गया इस अवसर पर रोटरी प्रेसिडेंट सह पूर्व सिविल सर्जन डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव मो मुमताज , डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह , शम्भु प्रसाद मंडल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह आयोजन काफी सफलता पूर्वक किया गया। रोटेरियन लोगों ने लोगों से टीका लेने की अपील की। ताकि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।

प्रिया कुमारी को राजद पार्टी महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिअरियरी प्रखंड अंतर्गत चांदी गांव निवासी प्रिया कुमारी को राजद पार्टी का महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर राजद कार्यालय में शेखपुरा राजद विधायक विजय सम्राट महिला जिला अध्यक्ष धन्वंतरी देवी सहित अन्य लोगों ने मिलकर उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी। उधर प्रिया कुमारी को राजद पार्टी का महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने बधाइयां देना शुरू कर दिए इस बाबत प्रिया कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की मजबूती को लेकर हर संभव प्रयास करूंगी एवं पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का भी वादा किया। वही राजद विधायक विजय सम्राट एवं धनवंती देवी प्रिया कुमारी को अंग वस्त्र एवं मिठाईयां खिलाकर भी हार्दिक बधाइयां दी। इस मौके पर उपस्थित पार्टी जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनू साव, प्रदेश महासचिव पिंकी देवी,सरपंच रानी कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष आशा देवी रेखा कुमारी जिला महासचिव विनय यादव, नागमणि मुखिया, कोषाध्यक्ष शंभू यादव, राजद के वरिष्ठ नेता नरेश यादव, प्रधान महासचिव विजय यादव एवं अन्य लोग ने उन्हें बधाइयां दी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखोपुरसराय प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रांतर्गत बुधवार को आँगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा गोदभराई उत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पाँची पंचायत के पाँची गांव में आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या -40 की सेविका विभा कुमारी ने गर्भवती महिला राखी कुमारी को हरी साग-सब्जी,पौष्टिक फल,सिन्दूर,बिन्दी,चुड़ी देकर गोदभराई किया। इस दौरान मौजूद पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय ने बताया कि गोदभराई उत्सव का मुख्य उद्देश्य पौष्टिकता और स्वास्थ्य संबंधी पद्धतियों पर गर्भवती एवं उनके परिवार को आवश्यक सलाह देना है। साथ ही उन्होंने कहा इस गोदभराई रस्म के तहत लाभुकों को गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे से बचाव के अलावे जच्चा-बच्चा की समुचित देखभाल,सुरक्षित प्रसव व अन्य आवश्यक जानकारी भी दी गई एवं टेटनस की सूई लगवाने एवं आयरन,कैल्शियम की गोली खाने की सलाह दी गई साथ ही कोरोना से बचाव हेतू वैक्सिन लगवाने की चर्चा की गई ।इस अवसर पर पिरामल बीटीओ पप्पू कुमार राय,डीसी कमल किशोर कुमार,एएनएम रंजना कुमारी,आँगनवाड़ी सेविका विभा कुमारी समेत परिवार के अन्य सदस्य महिलाएँ मौजूद थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना संक्रमितो के लिए वरदान साबित हो रहा कोविड केयर सेंटर बुधवार को खाली हो गया। यहां पिछले 2 माह से गंभीर रूप से इलाजरत चार कोरोना संक्रमित लोगों को सम्मान के साथ स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया । अब जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 4653 हो गई है। जबकि एक व्यक्ति के और संक्रमित होने के बाद यहां संक्रमितो की कुल संख्या संख्या 4496 हो गई है। जिले में अब सात सक्रिय संक्रमित बच गए हैं। जिला मुख्यालय के जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी लहर में शेष बचे चार संक्रमितो के स्वस्थ होने के बाद उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें नए वस्त्र और पौधा दिया गया। यह सभी चारों संक्रमित लंबे समय से यहां इलाजरत थे । कोरोना के संक्रमण में आने के बाद इन लोगों के फेफड़े 80% तक संक्रमित हो गए थे । कोविड केयर सेंटर पर डॉक्टरों की टीम में सभी को ऑक्सीजन रेडमी शिविर सहित उच्च कोटि के एंटीबायोटिक दवा के साथ इन सभी का इलाज किया स्वस्थ होने वालों में कटरा चौक के मनोज कुमार उनकी मां मीना देवी एकसारी गांव की सरिता देवी और राजकुमार महतो शामिल है। इन सभी को मई माह में कोरोना के पिक पर रहने के दौरान कोरोना की चपेट में आने के बाद विभिन्न नीजी क्लीनिक द्वारा जबाब दिये जाने के बाद अंतिम अवसर के रूप में यहां भर्ती कराया गया था। विदाई समारोह के अवसर पर डॉ अजय कुमार प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रभाष पांडे सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे। इन लोगों के स्वस्थ होने पर सबसे ज्यादा खुशी यहां लंबे समय से कार्यरत डॉक्टरों स्वास्थ कर्मी को थी । स्वस्थ होने वाले सभी लोगों ने घर जाने से पहले इन सभी लोगों का का धन्यवाद किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी के थाना क्षेत्र के बैरियां सूर्य मंदिर तालाब में मंगलवार की शाम किसान के तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। जिससे गांव में हाहाकार मच गया। मृतक जराढी गांव निवासी स्वर्गीय नथुनी सिंह के पुत्र 62 वर्षीय रामजी सिंह बताए जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि किसान अपने मवेशी को लेकर तालाब के पास आए थे। स्नान करने के दौरान गड्ढे पानी में चले गए थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।