कोरोना संक्रमितो के लिए वरदान साबित हो रहा कोविड केयर सेंटर बुधवार को खाली हो गया। यहां पिछले 2 माह से गंभीर रूप से इलाजरत चार कोरोना संक्रमित लोगों को सम्मान के साथ स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया । अब जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 4653 हो गई है। जबकि एक व्यक्ति के और संक्रमित होने के बाद यहां संक्रमितो की कुल संख्या संख्या 4496 हो गई है। जिले में अब सात सक्रिय संक्रमित बच गए हैं। जिला मुख्यालय के जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी लहर में शेष बचे चार संक्रमितो के स्वस्थ होने के बाद उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें नए वस्त्र और पौधा दिया गया। यह सभी चारों संक्रमित लंबे समय से यहां इलाजरत थे । कोरोना के संक्रमण में आने के बाद इन लोगों के फेफड़े 80% तक संक्रमित हो गए थे । कोविड केयर सेंटर पर डॉक्टरों की टीम में सभी को ऑक्सीजन रेडमी शिविर सहित उच्च कोटि के एंटीबायोटिक दवा के साथ इन सभी का इलाज किया स्वस्थ होने वालों में कटरा चौक के मनोज कुमार उनकी मां मीना देवी एकसारी गांव की सरिता देवी और राजकुमार महतो शामिल है। इन सभी को मई माह में कोरोना के पिक पर रहने के दौरान कोरोना की चपेट में आने के बाद विभिन्न नीजी क्लीनिक द्वारा जबाब दिये जाने के बाद अंतिम अवसर के रूप में यहां भर्ती कराया गया था। विदाई समारोह के अवसर पर डॉ अजय कुमार प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रभाष पांडे सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे। इन लोगों के स्वस्थ होने पर सबसे ज्यादा खुशी यहां लंबे समय से कार्यरत डॉक्टरों स्वास्थ कर्मी को थी । स्वस्थ होने वाले सभी लोगों ने घर जाने से पहले इन सभी लोगों का का धन्यवाद किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।