शेखोपुरसराय प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रांतर्गत बुधवार को आँगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा गोदभराई उत्सव का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पाँची पंचायत के पाँची गांव में आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या -40 की सेविका विभा कुमारी ने गर्भवती महिला राखी कुमारी को हरी साग-सब्जी,पौष्टिक फल,सिन्दूर,बिन्दी,चुड़ी देकर गोदभराई किया। इस दौरान मौजूद पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय ने बताया कि गोदभराई उत्सव का मुख्य उद्देश्य पौष्टिकता और स्वास्थ्य संबंधी पद्धतियों पर गर्भवती एवं उनके परिवार को आवश्यक सलाह देना है। साथ ही उन्होंने कहा इस गोदभराई रस्म के तहत लाभुकों को गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे से बचाव के अलावे जच्चा-बच्चा की समुचित देखभाल,सुरक्षित प्रसव व अन्य आवश्यक जानकारी भी दी गई एवं टेटनस की सूई लगवाने एवं आयरन,कैल्शियम की गोली खाने की सलाह दी गई साथ ही कोरोना से बचाव हेतू वैक्सिन लगवाने की चर्चा की गई ।इस अवसर पर पिरामल बीटीओ पप्पू कुमार राय,डीसी कमल किशोर कुमार,एएनएम रंजना कुमारी,आँगनवाड़ी सेविका विभा कुमारी समेत परिवार के अन्य सदस्य महिलाएँ मौजूद थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
