सासाराम-गया रेलव खंड पर आरा रेलवे गुमटी के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर आरके राय ने बताया कि देखने से प्रतीत होता है कि मृतक की उम्र 50 वर्ष के आसपास है। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसे का शिकार हुआ है।
सासाराम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी की बैठक बुधवार को शहर के रौजा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी नेता श्रीराम राय ने किया। जिला सचिव बृजमोहन सिंह ने पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश किया। इसे जिला परिषद के साथियों ने ध्वनि मत से पास कर दिया।
चेनारी प्रखंड में कई दिनों से बिजली बाधित हो रही है लोगों को बढ़ गई है परेशानी या बिजली विभाग के अधिकारियों ने बहुत लापरवाह कर रहे हैं लाइन नहीं आने से कई पंचायतों में बहुत परेशानियां झेल रहे हैं लोगों ने
भाजपा का पूर्व जिला महामंत्री सह जिला प्रवक्ता राजीव सिन्हा के द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर वृक्षारोपण किया। साथ ही लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इनकी जयंती पर चलाए गए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने एक पेड़ हर भाजपा कार्यकर्ता को लगाकर कार्यक्रम को सफल बनावे एवं जल जल जीवन हरियाली का सपना साकार करने की सलाह दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को शेखपुरा जिला से स्थानांतरित निवर्तमान वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य का बीजेपी के जिला नेता द्वारा बाईपास रोड स्थित कार्यालय प्रांगण में भावभीनी विदाई दी गई।बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री सह जिला प्रवक्ता राजीव सिन्हा ने उन्हें अंग वस्त्र देकर उन्हें विदा किया।उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में कोषागार से सम्बन्धित कामकाज बिना भेदभाव के त्वरित गति से निपटाया गया। जो कि इनकी अलग खासियत थी। सरल स्वभाव के ऐसे अधिकारी के स्थानांतरण के बाद जिला वासियों को इनकी कमी खेलेगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले का चेवाड़ा प्रखंड निवासी जगन्नाथ साहू पुत्री पूजा कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दरोगा परीक्षा में सफलता हासिल की। परीक्षा में सफल साहू समाज की बेटी को सम्मानित करने और बधाई देने साहू समाज के नेता गण चेवाड़ा स्थित उसके पैतृक आवास पर पहुंचे। जहां समाज के लोगों ने उसे अंग वस्त्र देकर एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया एवं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपस्थित, तैलिक साहू कार्यकारिणी अध्यक्ष केदार साहू, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र साव , साहू समाज के उपाध्यक्ष एवं राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू साहू उपाध्यक्ष टुनटुन कुमार गुप्ता ,सचिव भगवान दास गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साव एवं रामचंद्र साह तनिक लाल गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पत्र के आलोकानुसार पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के लिए जिम्मेदार केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हेतु सदर प्रखंड के रसलपुर गांव निवासी सन्नी कुमार को मुंगेर जिला का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने पूरे देश में प्रदर्शन करने का आदेश दिया है। इसी के आलोकानुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. मदन मोहन झा जी ने प्रोग्राम को सफल बनाने हेतु बिहार के सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद सन्नी कुमार ने नई जिम्मेदारी देने के लिए अपने नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास, प्रभारी सचिव विरेन्द्र राठौर, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मदन मोहन झा तथा बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष को धन्यवाद दिया व जिम्मेदारी को पूरी निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का वादा किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सदर प्रखंड अंतर्गत सरिका गांव निवासी रामवृक्ष यादव और उसके पुत्र को मारपीट कर अधमरा किए जाने के मामले के आरोपी रितेश कुमार , पिता राम महतो को पुलिस ने उसी गांव से गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व हथियावा ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि गांव से भगाए गए रामवृक्ष यादव को सपरिवार एस पी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में पुलिस टीम जब सरिका गांव स्थित उसका घर पहुंचा कर गत 12 मई को लौट रही थी। तभी गांव के बदमाशों ने बाप - बेटा के उपर जानलेवा हमला कर अधमरा कर डाला था।साथ ही पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद दोनों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।इस मामले के एक आरोपी भोला कुमार को पुलिस घटनास्थल से उसी दिन गिरफ्तार कर ली थी। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीतारामपुर गांव के समीप सोमवार की रात को शेखोपुरसराय थाना पुलिस के द्वारा बिना चालान के ओवरलोड बालू की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर ली। जबकि ट्रैक्टर चालक अनिल यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया । इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थाना के एएसआई शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बालू माफियाओं के द्वारा सीतारामपुर गांव के समीप से एक ट्रैक्टर बिना चालान के अवैध रूप से बालू का उठाव कर मार्केट में बेचने जा रहा हैं। ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर मालिक के ऊपर शेखोपुरसराय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।वही ट्रैक्टर चालक को कोरोना टेस्ट करवा कर जेल भेज दिया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
देश की आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी जिला का एक गांव नीरपुर ऐसा है। जहां के लोगो को सड़क और शिक्षा का सहूलियत नहीं मिल पाया है।आज भी इस गांव के लोग पगडंडियों से गुजर कर बाजार या प्रखंड मुख्यालय पहुंचते है।शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पांची पंचायत के नीरपुर गांव में आज तक किसी प्रकार की कोई सरकारी सुविधा नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में शादी ,ब्याह या और कोई कार्यक्रम करने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को गांव से दूसरे गांव या बाजार जाने में काफी परेशानी होती है। खेतों के मेढ़ पर चलकर गांव से बाहर जाना पड़ता है। बरसात के दिनों में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।कई बार अधिकारी , विधायक ,सांसद के द्वारा कहा गया है कि रोड दे दिया जाएगा ।लेकिन आज तक इस गांव में रोड नहीं मिला है। जबकि मुख्यमंत्री दवारा हर एक गांव में रोड की सुविधा दी गई है। ग्रामीण मसूदन मालाकार ने बताया हम लोग यदि किसी प्रकार बीमार हो गए या महिलाओं की डिलीवरी हो। वैसी स्थिति में सर्वाधिक परेशानी होती है। इमरजेंसी की स्थिति में बीमार या गर्भवती महिलाओं को खटिया या गोदी में लेकर यहां से पांची गांव तक पहुंचाना पड़ता है। उसके बाद ही किसी प्रकार की वाहन की सुविधा मिल पाती है। हमारे गांव में बारात में आए लोगों को ठहराने के लिए या किसी अन्य प्रोग्राम के लिए एक भी समुदायिक भवन नहीं है और ना स्कूल की बिल्डिंग है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
