जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा ने सोमवार कटनीकोल गांव में ग्रामीणों के बीच मास्क वितरण शिविर का आयोजन किया। बताते चले कि जिले के अग्रणी बैंक के सहयोग से जिले के महादलित बस्ती कटनीकोल में मास्क एवम साबुन का वितरण किया गया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के सचिव राजेश कुमार ने लोगो को कोरोना से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नही है। पहले से भी ज्यादा सतर्क और एक दूसरे से दूरी बना कर रहने तथा मास्क का लगातार प्रयोग करने की आवश्यकता है। इस शिविर में सचिव ने आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में भी लोगो को बताया। उन्होंने उपस्थित आम लोगों से इस लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलो का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर कराने एवम अन्य लोगों को भी इस लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु जागरूक करने का अपील किया । मौके पर अग्रणी बैंक के प्रबंधक सुभाष कुमार भगत ,प्राधिकार कर्मी विवेक कुमार एवं पारा विधिक सेवक सचिन कुमार उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार की सुबह नगर थाना पुलिस भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ सदर प्रखंड अंतर्गत सूरदास पुर गांव स्थित देसी शराब निर्माण केन्द्र पर छापामारी की गई। छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विनोद राम ने की । इनके साथ नगर थाना से ए एस आई राम बाबू और रामानुज प्रसाद भी शामिल थे। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर अर्धनिर्मित शराब को टीना में छुपाकर रखा गया था। जिसे नष्ट कर दिया गया।उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान किसी भी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। लेकिन एक हजार लीटर से अधिक मात्रा में अर्द्ध निर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सोमवार को पटना से आई विशेष पुलिस टीम और स्थानीय पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप में जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर , नगर के अहियापुर मुहल्ले में छापामारी कर 80 लीटर देसी शराब बरामद की। जबकि अहियापुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ली। वहीं मुरारपुर से दो कारोबारी निकल भागने में सफल हो गए। सूत्रों ने बताया कि छापामारी के दौरान 55 लीटर की मात्रा में शराब मुरारपुर से और 25 लीटर की मात्रा में शराब अहियापुर से बरामद की गई।सूत्रों ने बताया कि अहियापुर से गिरफ्तार व्यक्ति सत्येन्द्र मांझी का अहियापुर मुहल्ले में ससुराल है।इस सम्बन्ध में एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की जा रही है।पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर ली है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार को पूर्वाह्न साढ़े आठ बजे के करीब शेखपुरा शहर से एक बाईक पर सवार होकर लखीसराय जिला के सदर अस्पताल में ड्यूटी करने जा रहे स्वास्थ्यकर्मी अनिल सिंह ,उम्र लगभग 53 वर्ष जा रहे थे।तभी सिरारी रेलवे गुमटी के कुछ दूर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा खंधा में उनकी बाईक को ओवरटेक कर एक बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के सिर में गोली लगी है। सूत्रों ने बताया कि हर दिन की भांति वे घर से लखीसराय में तैनात एक डाटा ऑपरेटर जो मेहुस गांव का बताया गया है।उसके साथ बाईक के पीछे बैठकर लखीसराय जा रहे थे।इस दौरान एक बाईक पर सवार होकर तीन युवक उनका पीछा करते सिरारी रेलवे गुमटी के समीप पहुंचे। ज्योहि उनकी बाईक रेलवे गुमटी से आगे बढ़ी। तीनों अपराधी उनके बाईक को रुकवा कर उनके उपर गोलियां दाग दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई पहली गोली मिस्ड कर गई। तब दूसरी गोली उनके सिर में मार कर अपराधी गण पुनः शेखपुरा की तरफ लौट आए। गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक शेखपुरा जिला के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटारी गांव के जाने माने किसान अर्जुन सिंह के पुत्र थे।इस घटना के बाद जिले में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सूत्रों का कहना है कि उनका किसी से कोई वैमनस्यता नहीं था। घटना के बाद उनके परिवार वालों रोते रोते हाल बेहाल हो गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रोहतास प्रखंड के दो गांवों में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महादलित परिवार की किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बभनौल गांव के निवासी मुन्ना यादव ने बताया कि सोमवार को दोपहर में बभनौल के ललन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार खेत में भैंस चरा रहा था। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बभनौल गांव के सिवान में मठिया टोला के खेत में पिपरमेंट के पौधे की कटाई कर रही 15 वर्षीय महादलित किशोरी चुनमुनी कुमारी की मौत भी ठनका गिरने से घटनास्थल पर ही हो ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

*अनलॉक - 4* कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है। टीका प्राप्त आगंतुक कार्यालय में प्रवेश पा सकेंगे। विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, ग्यारहवीं एवं बारहवीं तक के विद्यालय 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। शैक्षणिक संस्थानों के व्यस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था होगी। रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान का संचालन 50% बैठने की क्षमता के साथ हो सकेगा। अभी भी सावधानी की जरूरत है।

सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार के नेतृत्व में शेखपुरा पशिचमी मंडल के मंदना और बिहटा धटकुसुंभा मंडल में डीहकुसुंभा और धाटकुसुंभा ग्राम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया । इनके साथ भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष डाक्टर के शम्भू ,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र महतो,बसंत पांडेय सतीश कुमार सिन्हा,रोहित कुमार , बिक्की कुमार के द्वारा कई फलदार और छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओ को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार ने कहा कि हम अपने पार्टी के संस्थापक को उनके स्मृति दिवस पर वृक्षारोपण कर पूरे देश - विदेश के आम लोगों को संदेश देना चाहते है कि पर्यावरण को खतरे से बचाने के लिए वृक्षारोपण करने के बाद लगाए गए पौधों को कुछ वर्षों तक जरूर देखभाल करें।ताकि वह बड़ा होकर हमें जरूरत के ओक्सीजन सहित फल , फूल ,इमारती लकड़ी और औषधि प्रदान कर सके।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा हर जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम एक अभियान की भांति चल रहा है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार को जिला राजद के तत्वाधान में शहर के इंदाय मोहल्ला स्थित जिला राजद कार्यालय में राजद का 25 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । जिसमे राजद विधायक विजय सम्राट भी हिस्सा लिया।इस दौरान केक काटकर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशियां बनाई गई। इसको लेकर कोविड-19 का पालन भी किया गया। स्थापना दिवस को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया था ।इस मौके पर विधायक विजय सम्राट स्थानीय पार्टी नेताओ के साथ केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह ,जिला महासचिव विनय यादव जे वी एम निदेशक संतोष यादव ,सतपाल यादव , विजय यादव , शम्भू यादव सहित अन्य मौजूद थे। समारोह में उपस्थित लोगों ने पार्टी को आपसी भेद भाव मिटा कर और मजबूत बनाने का निर्णय लिया। साथ ही पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के स्वास्थ्य मय और दीर्घायु जीवन की कामना की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ब्रह्मर्षि समाज द्वारा संचालित नीटजी एजुकेशन का राष्ट्रीय भू टारगेट परीक्षा को सफल बनाने के लिए शिक्षको एवं संगठन से जुड़े प्रमुख लोगों का ऑनलाइन बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता मैथ्स गुरु प्रो आर पी सिंह ने किया । उक्त जानकारी समाजसेवी शालीग्राम सिंह ने देते हुए बताया कि सीवान जिला निवासी मैथ्स गुरु प्रोफेसर आर पी सिंह पिछले दो महीने से देश के विभिन्न राज्यों के नवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क ओनलाइन शिक्षा उपलब्ध करा रहे है। उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 15 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय स्तर पर ब्रह्मर्षि समाज के नवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों का एक ओनलाइन टेस्ट आयोजित किया गया है जो नीटजी एजुकेशन फोरम की तरफ से आयोजित किया जा रहा है ,इस टेस्ट के आधार पर ही नीट ,जी मेन्स के लिए बच्चों को फाइनली सेलेक्ट किया जाएगा। सेलेक्टेड बच्चों को " नीटजी एजुकेशन के संस्थापक व संचालक मैथ्स गुरु और उनकी टीम की तरफ से विशेष रूप से गाईड किया जाएगा जिससे ये बच्चे सशर्त नीट , मेन्स प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण कर सकेंगे। उनकी टीम में फिजिक्स के विशेषज्ञ श्री राजेश कुमार व श्री नीरज कुमार बी टेक , केमिस्ट्री की शिक्षिका दीप्ति कुमारी रिसर्च स्कॉलर इन केमिस्ट्री- बी आई टी मेसरा , बायोलॉजी की शिक्षिका प्रियंका झा रिसर्चर व साइंस टीचर, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल पाटाम्डा ' ईस्ट सिंहभूम व बायोलॉजी की ही विशेषज्ञ टीचर अंजू कुमारी शिक्षिका- बी पी एम सीनियर सेकेण्डरी स्कूल -, बर्मा माईंस , जमशेदपुर- पी एच डी, अंग्रेजी शिक्षक बिपिन सिंह व रजनी कुमारी ने अपनी अपनी बात रखा और स्वेच्छा से समाज के जरूरतमंद बच्चों को मैथ्स गुरु के निर्देशन में फ्री ओनलाइन क्लासेज देने का दृढ़ संकल्प दुहराया । उन्होंने बताया कि जब इन शिक्षकों का ओनलाइन क्लासेज शुरू हो जाता है तो बच्चे पढ़ने में इतने रम जाते हैं कि समय पूरा हो जाने पर भी क्लास लेफ्ट करने का नाम नहीं लेते हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को होने वाले परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए मैथ्स गुरु के मोबाइल नंबर 7503255912 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

रफीगंज प्रखंड के कोठवारा पंचायत के गोठानी गांव के अनिल सिंह के 23 वर्षीय पुत्र राज दीपक का सड़क दुर्घटना में पोरबंदर में मौत हो गई। राज दीपक 2016 में नेवी टेक्निकल पद पर पोरबंदर गुजरात में कार्यरत थे। 30 जून को राज दीपक ड्यूटी के बाद सेमिनार में शामिल होने के लिए अपने साथी के साथ अपने आई एन एक्स एफ 314 नवल एयर इनक्लेव एयरपोर्ट रोड यूनिट में जा रहा थे कि इसी क्रम में पीछे और आगे से आ रही ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी जिसके बाद आनन-फानन में ऑफ इसरो द्वारा स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां राज दीपक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं इनके साथ ही गंभीर रूप से घायल हैं। शनिवार की सुबह राज दीपक की पार्थिव शरीर पैतृक गांव गोठानी पहुंची जहां ऑफिसर द्वारा सलामी दे अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। राज दीपक के छोटा भाई भानु प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।