शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस के अवसर पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण का कार्यक्रम में गया के पूर्व सांसद राम जी मांझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इनके साथ पार्टी जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल, नगर मंत्री पवन कुमार, संजीत पांडे, बूथ अध्यक्ष रंजीत कुमार, के द्वारा कच्ची रोड हुसैनाबाद में कई फलदार और छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओ को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि हम अपने पार्टी के संस्थापक को उनके स्मृति दिवस पर वृक्षारोपण कर पूरे देश - विदेश के आम लोगों को संदेश देना चाहते है कि पर्यावरण को खतरे से बचाने के लिए वृक्षारोपण करने के बाद लगाए गए पौधों को कुछ वर्षों तक जरूर देखभाल करें।ताकि वह बड़ा होकर हमें जरूरत के ओक्सीजन सहित फल , फूल ,इमारती लकड़ी और औषधि प्रदान कर सके।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा हर जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम एक अभियान की भांति चल रहा है।

शहर के बाईपास रोड में एक अज्ञात वाहन ने लोजपा के बाइक को ठोकर जिला सचिव को ठोकर मारकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार लोजपा जिला सचिव अनिल यादव और अमजद उर्फ मोनी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा उचित इलाज कर उन्हें मुक्त दिया गया। सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद लोजपा जिला अध्यक्ष मो इमाम गजाली अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का हाल समाचार लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी थाना परिषद में अंचला अधिकारी रविंदर कुमार एवं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में लगाया गया जनता दरबार लोगों ने बताया अलग-अलग पंचायतों से लोग आए थे अपना-अपना समस्या लेकर कोई लोगों को समस्या को निदान हो गया

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से रणजीत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर का सड़क जो मल्हीपुर और चेनारी हाईवे से जुड़ती है ,यह सड़क बैरिया गांव तक जाती है। इसके बीच सिंघपुर से नंदुसेरा तक सड़क की स्थिति काफ़ी ख़राब थी। जलजमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में बहुत समस्या होती थी। इस ख़बर को मोबाइल वाणी पर दिनांक 14 जून 2021 को प्रसारित कर बीडीओ को फॉरवर्ड किया गया साथ ही विधायक से भी इस समस्या पर बात की गई। विधायक ने आश्वासन दिया था कि वो जल्द ही इस पर संज्ञान लेंगे। जिसका आसार यह हुआ कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और यह तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।

हर वर्षों की भांति शुक्रवार को काँग्रेस के वरिष्ठ जिला नेता रहे जेवीएम के संस्थापक स्व रामबालक यादव उर्फ बालक यादव की दसवीं पुण्यतिथि उनके गिरिहिंडा स्थित संस्थान के कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। जिसका आयोजन उनके अनुज एवम संस्थान के निदेशक संतोष कुमार ने किया। पुण्यतिथि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट , लोजपा के जिला अध्यक्ष मो इमाम गजाली , कांग्रेस नेता गंगा कुमार यादव , मदन लाल ,अशोक कुमार ,राजद नेता संजय यादव , राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह , विजय यादव , जनार्दन यादव अधिवक्ता , मो मुआज्जम ,पूर्व मुखिया नवीन कुमार , पूर्व मुखिया नागमणि राय , शम्भू यादव, सतपाल यादव ,विनय यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।उपस्थित लोगों ने उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कांग्रेस नेता के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि स्व यादव एक अभिभावक के रूप में थे।उनके सानिध्य में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वे पार्टी के समर्पित नेता होने के साथ साथ समाजसेवी भी थे। आज उनकी कमी पार्टी और समाज को खल रही है। समारोह में उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प उनके अनुज संतोष यादव ने दोहराया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी नगर पंचायत बनने के बाद भी जलजमाव कचरा का स्थिति बनी हुई है चेनारी बनावली में जलजमाव से लोगों ने परेशान होकर अपने से नाला सब सफाई कर रहे हैं ग्रामीणों ने बताया साफ सफाई कर्मचारियों को ध्यान नहीं है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में कोविड-19 और वैक्सीन का कार्य कई दिनों से बंद था लेकिन आज से वैक्सीन कार्य शुरू हो गया है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी आज वैक्सीन लेने के लिए भीड़ भाड़ लोगों को बहुत काफी रहा सरकार के नियमों को पालन नहीं किया जा रहा है यहां को कर्मचारियों गार्ड कोई नियम को पालन नहीं कर रहे हैं लोगों को काफी भीड़ लगी है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उगर बिगहा गांव में ठेला से अंडा खरीदने को लेकर दो एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों की बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर में कोविड चुनौती का सामना प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाधान पर जागरूकता अभियान चलाया । इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कोविड से बचाव के लिए टीका जरुरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि जिले में 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच में अभियान चलाकर 18 से उपर उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने का निर्देश दिया गया है । टीका करण अभियान को सफल बनाने में सभी लोगों का सहयोग की आवश्यकता है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार ने बताया कि जन-जागरूकता अभियान बुथ तक चलाया जाएगा । मौके पर अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार, अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार,महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, अरविंद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ के शंभू , उपाध्यक्ष विपिन मंडल, डॉ मणीकांत, भुपेश कुमार,नवल पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य से सोनी मोबाइल वाणी के माध्यम बता रही है कि वामदलों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा माले और माकपा ने संयुक्त रुप से प्रतिरोध मार्च निकाला।साथ ही कह रही है कि प्रतिरोध मार्च दल्लू चौक से निकलकर कटरा चौक, चांदनी चौक होते हुए जिला समाहरणालय के पास पहुंचकर सभा में बदल गई। इसका नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय और माकपा के जिला सचिव बिरवल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।