भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर में कोविड चुनौती का सामना प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाधान पर जागरूकता अभियान चलाया । इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कोविड से बचाव के लिए टीका जरुरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि जिले में 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच में अभियान चलाकर 18 से उपर उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने का निर्देश दिया गया है । टीका करण अभियान को सफल बनाने में सभी लोगों का सहयोग की आवश्यकता है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार ने बताया कि जन-जागरूकता अभियान बुथ तक चलाया जाएगा । मौके पर अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार, अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार,महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, अरविंद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ के शंभू , उपाध्यक्ष विपिन मंडल, डॉ मणीकांत, भुपेश कुमार,नवल पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
