राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को सीपीआई कार्यालय पंडित कार्यानंद शर्मा शेखपुरा से कोरोना गार्डन के पालन करते हुए बड़ी संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कार्यकर्ता और समर्थक माथे पर खाली गैस सलेंडर पेट्रोल के अभाव में पैदल मोटरसाइकिल लेकर विरोध मार्च निकाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला के साथ महंगाई विरोधी नारा के साथ पटेल चौक , कटरा चौक ,चांदनी चौक होते समाहरणालय के मुख्य द्वार के सामने पहुंच कर सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कलेक्ट्रेट के सामने नरेंद्र मोदी का पुतला को फूंका । इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र की भाजपा गठबंधन की सरकार महंगाई रोकने में अक्षम साबित हो रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस, दवाइयां एवं सरसों तेल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से मध्य वर्ग एवं निम्न वर्ग के लोग एक तरफ परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकारी सहयोग से पूंजीपति वर्ग मालामाल हो रहे हैं। भारत सरकार कल्याणकारी स्वरूप को विलोपित कर व्यापारिक स्वरूप धारण कर लिया है ।कोविड- 19 के महामारी के दौर में आम आदमी के आय में भारी गिरावट आई है। ऐसी स्थिति में जरूरी सामानों के दाम अस्थिर होनी चाहिए किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उल्टा हो रहा है। वर्ष 2013 से 14 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 46 होकर ₹60 प्रति बैरल था। उस समय पेट्रोल का दाम लगभग ₹70 था। आज कच्चा तेल प्रति बैरल ₹32 हो गया है, तो पेट्रोल का दाम ₹100 से पार कर चुका है ।सरसों तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थों पर निजी कंपनियों को एकाधिकार के कारण दाम बढ़ रहा है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य से सोनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि एक ग्राम पंचायत - एक बैंक सखी मिशन के तहत जीविका शेखपुरा की जिला इकाई में बुधवार को ICICI बैंक की तरफ से जिले के तीन पंचायतों के लिए 3 बैंक सखियों को कीट प्रदान किया गया।जानकारी देते हुए जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने बताया कि जिले के सदर प्रखण्ड के कारे पंचायत की नमन जीविका महिला ग्राम संगठन की कुंदन देवी, बरबीघा प्रखंड के कुठौत पंचायत की वैष्णव ग्राम संगठन की सुप्रिया कुमारी एवं चेवाड़ा प्रखंड के छठियारा पंचायत की कोमल ग्राम संगठन की स्वेता कुमारी को उनके ग्राम संगठनो द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान कर 1 पंचायत - 1 बैंक सखी की नीति पर काम करने हेतु कीट का वितरण करते हुए उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया।

सासाराम जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट के सभा भवन में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने विभिन्न विभागों की बारी-बारी से समीक्षा की। डीएम ने योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएग।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सासाराम जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को योगदान किया है। लेकिन, जिला परिवहन कार्यालय के प्रभार बुधवार को ग्रहण करेंगे। नि:वर्तमान जिला परिवहन पदाधिाकरी मो. जियाउल्लाह प्रभारी देने संबंधित संचिकाओं को दुरूस्त करने में जुटे हैं। नये डीटीओ ने जिला परिवहन कार्यालय में पहुंचकर कार्यरत कर्मियों के साथ बैठक की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी प्रखंड के रामगढ़ गांव में आज शराब बिक्री एवं उत्पाद के विरुद्ध युवाओं ने निकाला मार्च अभियान माइक के माध्यम से पूरे गांव में घूम घूम कर युवाओं ने शराब मुक्ति मुहिम चलाया जिसमें लोगों से अपील किया गया कि आप सभी शराब ना पिए और ना पीने दे और ना किसी को बेचने दें क्योंकि हमारे बच्चे की भाबिस दिन-प्रतिदिन नीचे की ओर गिरती जा रही है lपूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

चेनारी प्रखंड के मल्लेपुर पंचायत के रामगढ़ गांव में रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से एवं बिहार अंबेडकर विद्यार्थी मंच के तत्वधान में लगभग 300 व्यक्तियों को मास के वितरण किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सासाराम शहर के शेरगंज स्थित हसन शाह सूरी के मकबरे की सफाई युवा छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को किया। इस स्वच्छता अभियान में रैप यानि रिवोल्यूशन अगेंस्ट पॉल्यूशन की टीम गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने सहयोग किया। इस अभियान के अंतर्गत शहर की विरासत को पुनर्जीवित करने की सोच के साथ स्वच्छता से जोड़ने की मुहिम शुरू की गई। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व रैप के संस्थापक सदस्य मनिराज सिंह व पूजा कौशिक ने किया।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बोले हैं कि बिहार में अगर कोरोना की स्थिति सुधार रहा तो अगले 6 जुलाई से चरणवार खोले जाएंगे स्कूल और कॉलेज इस खबर को विस्तारपूर्वक सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने पूरे बिहार में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं विवाद जमीन के पंचायत में शिविर लगाकर निदान किया जाए प्रखंड या जिला में लोगों को नहीं जाना पड़े यह कार्य जल्दी से जल्दी शुरू किया जाए

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के रामगढ़ गांव में आज नशा मुक्त अभियान चलाया गया युवाओं द्वारा और गांव को भी लोग शामिल रहे पूरे गांव में घूम घूम कर नशा मुक्त अभियान से लोगों को जागरूक किया गया गांजा दारु मनुष्य के जीवन को बहुत खराब है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।