सासाराम शहर के शेरगंज स्थित हसन शाह सूरी के मकबरे की सफाई युवा छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को किया। इस स्वच्छता अभियान में रैप यानि रिवोल्यूशन अगेंस्ट पॉल्यूशन की टीम गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने सहयोग किया। इस अभियान के अंतर्गत शहर की विरासत को पुनर्जीवित करने की सोच के साथ स्वच्छता से जोड़ने की मुहिम शुरू की गई। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व रैप के संस्थापक सदस्य मनिराज सिंह व पूजा कौशिक ने किया।
