बिहार राज्य से सोनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि एक ग्राम पंचायत - एक बैंक सखी मिशन के तहत जीविका शेखपुरा की जिला इकाई में बुधवार को ICICI बैंक की तरफ से जिले के तीन पंचायतों के लिए 3 बैंक सखियों को कीट प्रदान किया गया।जानकारी देते हुए जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने बताया कि जिले के सदर प्रखण्ड के कारे पंचायत की नमन जीविका महिला ग्राम संगठन की कुंदन देवी, बरबीघा प्रखंड के कुठौत पंचायत की वैष्णव ग्राम संगठन की सुप्रिया कुमारी एवं चेवाड़ा प्रखंड के छठियारा पंचायत की कोमल ग्राम संगठन की स्वेता कुमारी को उनके ग्राम संगठनो द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान कर 1 पंचायत - 1 बैंक सखी की नीति पर काम करने हेतु कीट का वितरण करते हुए उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया।