चेनारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 सप्ताह से वैक्सीन खत्म होने से लोगों को एवं कर्मचारियों को हो रही है परेशानी कर्मचारियों ने बताएं वैक्सीन ऊपर से नहीं मिल पा रही है हम लोग बहुत प्रयास कर रहे हैं वैक्सीन के ऊपर तक अधिकारियों से बात करने के बाद भी व्यक्ति नहीं मिल रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दिनो पर दिन लोग Covid-19 का जांच नहीं करवा रहे हैं वे लोग बहुत हल्का में ले रहे हैं और कोई भी गाइडलाइन का पाला नहीं कर रहे हैं इस खबर को विस्तारपूर्वक सुनने के लिए इस ऑडियो क्लिक करें
चेनारी इलाके के मझियाव गांव में बजृपात गिरने से एक व्यक्ति एक व्यक्ति घायल हो गए हैं घायल व्यक्ति का इलाज जारी है
बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने पूरे बिहार से 28 कॉलेजों का चयन सेहत केंद्र खोलने के लिए किया गया है । जिसमें मुंगेर विश्विद्यालय, मुंगेर के एक मात्र कॉलेज रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा का चयन हो पाया है । इस महाविद्यालय के एन एस एस पदाधिकारी सह सेहत केन्द्र पदाधिकारी प्रो. अमित कुमार ने बताया की बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा, इन 28 कॉलेजों में सेहत केन्द्र का शुरुआत 01 जुलाई से की जायेगी । जिसका उद्घाटन राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यकारी निदेशक श्री मनोज कुमार 11:00 बजे पूर्वाहन में ऑनलाइन द्वारा किया जाएगा । इस उद्घाटन समारोह में मुंगेर विश्विद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह और कॉलेज निरीक्षक प्रो. भावेश पांडेय रामाधीन महाविद्यालय में उपस्थित रहेंगें । राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशक ने पत्र जारी कर उक्त जिला के सिविल सर्जन को 01 जुलाई उद्घाटन के दिन चिह्नित महाविद्यालय के सेहद केन्द्र पर कोविड टीकाकरण और ब्लड डोनेशन कैंप करवाने का भी निर्देश दिया गया है। प्रधनाचार्य डॉ दिवाकर कुमार ने बताया सेहत केन्द्र का उद्घाटन बहुत पहले होना था परंतु कोरोना महामारी के कारण संभव नही हो सका । इस पर सेहत केंन्द्र पदाधिकारी प्रो. अमित ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवाओं से कोविड-19 टीकाकरण और ब्लड डोनेशन के लिए मोबाइल नो. 70330 66595 कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवाने कर, इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। आगे प्रो. अमित ने बताया सेहत केन्द्र खोलने के पीछे इसका उद्देश्य युवाओं को बदलते स्वास्थ्य प्रति जागरूक करना और ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूक बनाना और इसी युवाओं द्वारा फिर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।
बरबीघा प्रखंड अंतर्गत चयनित ग्राम पुनेसरा में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण के लिए संबंधित कर्मियों का बैठक मध्य विद्यालय पुनेसरा में प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह के अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र कुमार सिन्हा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सर्वेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राजन कुमार, पिरामल स्वास्थ्य के बी0 टी0 ओ0 नीरज कुमार पंचायत सचिव केदार प्रसाद, स्वछता कोर्डिनेटर राजीव कुमार, पंचायत रोज़गार सेवक प्रफुल्ल कुमार, उपेंद्र राम ग्रामीण आवास सहायक, सरवर मुनऊर आंगनवाड़ी प्रयवेक्षिका, मध्य विद्यालय पुनेसरा के प्रधानाध्यापक शम्भु शरण प्रसाद, शिक्षक रामविलास पासवान, सेविका, बंदना कुमारी जीविका एरिया कोर्डिनेटर सोनी कुमारी आदि उपस्थित थे। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुनेसरा को चुनकर प्रथम चरण में 18 वर्ष से ऊपर सभी लोगों का शत प्रतिशत कोरोनारोधी टीकाकरण किया जाना है । जिससे संबंधित सभी कर्मियों का बैठक किया गया। इस कार्य में वार्ड वार सभी विभागों से ग्राम स्तर पर जुड़े कर्मियों को लगाकर घर घर सर्वे किया जाएगा । साथ ही साथ वार्ड वार हस्ताक्षर अभियान, संध्या चौपाल प्रभात फेरी, जीविका समूहों के द्वारा टीका के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत अबगिल गांव में जगदंबा स्थान का नया मंदिर निर्माण होने के बाद मन्दिर देवी - देवताओं के प्राण - प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में गांव की 301 महिलाएं और लड़कियां भाग ली । गांव के बगल से होकर गुजरने वाली नदी से कलश में जल भरकर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालू नाचते गाते जयकारा लगाते मंदिर परिसर पहुंचे । जहां कलश यात्रा खत्म होने के बाद मन्दिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुआ।इस अवसर पर पूरा गांव भक्तिमय बना हुआ है। उमस भरी गर्मी के बाबजूद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं और लड़कियों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। ढोल बाजे और झंडा पताका के साथ कलश यात्रा में शामिल लोग कई किलो मीटर की दूरी पैदल पूरा किए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मल्हीपुर पंचायत के नायक पुर के डीलर ने राशन बांटने के उपरांत में हर कार्ड धारियों से किसी से 1 किलो किसी से 2 किलो 4 किलो तक राशन कम दे रहे है लोगों ने उनसे पूछें क्यों राशन कम दे रहे हैं उन्होंने बताया ऊपर से कम देने का आदेश है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरबीघा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर रेफरल अस्पताल बरबीघा में प्रशासनिक पदाधिकारी डॉक्टर फैसल अरसद के द्वारा 27 जून से 1 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया । इस मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बरबीघा प्रखंड में 58 टीम का गठन किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला जज जितेंद्र कुमार दुबे के पहल पर न्यायालय परिसर में बंद पड़े प्याऊ काम करना शुरू किया कर दिया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि न्यायालय कर्मियों और न्यायालय आने वाले अधिवक्ता और पक्षकारों के लिए दो प्याऊ केंद्र की व्यवस्था की गई थी । कोरोना काल के कारण या बंद पड़ा था। अब न्यायालय के धीरे-धीरे अनलॉक डाउन होने के कारण लोगों को इस प्याऊ की आवश्यकता महसूस होने लगी है। पेयजल की व्यवस्था के अभाव में न्यायालय कर्मियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है या उन्हें जार वाला पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है । न्यायालय परिसर में लोगों के ठहरने के लिए बनाए गए शेड के पास एक प्याऊ और दूसरी जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के सामने प्याऊ चालू हो गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
