प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाटकुसुम्भा में गैरसंचारी रोग का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को किया गया | यह प्रशिक्षण बीसीएम संदीप कुमार के द्वारा दी गयी।आशा कर्मियों पर अब नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (गैर संचारी रोगों) पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी। आशा कर्मी घर-घर जाकर कैंसर, मधुमेह, हृदयवाहिका रोग और लकवा आदि के मरीजों की लक्षणों व सामान्य जांच के आधार पर ऐसे मरीजों को चिह्नित करेंगी। साथ ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाकर इलाज में मदद करेंगी। ताकि नियत समय पर ऐसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज हो सकेगा।गैरसंचारी रोग क्या है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है, गैर संचारी रोग कहलाता है। ऐसे गैर संचारी पांच रोगों की पहचान और रोकथाम के लिए आशाएं काम करेंगी। इन रोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर शामिल है। ये सभी रोग खान-पान तथा रहन सहन के स्तर पर निर्धारित होते हैं। पिरामल स्वास्थ्य के बिटीओ सेराज हसन ने बताया कि रोगों की पहचान व इलाज में मदद कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया । आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के 30 की उम्र पार कर रहे स्त्री व पुरुषों का सी बैक फार्म व फैमिली फोल्डर फार्म भरेंगी। हेल्थ सब सेंटर पर कार्यरत एएनएम फार्म को एनसीडी एप्लीकेशन पर अपलोड करेंगी। बीमारी की पुष्टि होने पर पीड़ित को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स पर लाकर इलाज शुरू किया जाएगा।इस मौके पर प्रियांशू वर्मा सीएचसी शशि रंजन कुमार, आदि उपस्थित थे।

जिला प्रशासन की तत्परता और स्वास्थ्य विभाग की सेवा भावना से कोविड केयर सेंटर कोरोना संक्रमितो के लिए वरदान साबित हुआ है। निजी क्लिनिक और अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर लाखो रुपया गवाने और जबाव दिए जाने के बाद कई यहाँ से मुफ्त स्वास्थ्य लाभ लेकर घर जा चुके है। जिला मुख्यालय के जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर में कोरोना के गम्भीर लक्षण वाले संक्रमितो को इलाज के लिए भर्ती किया जाता है। सरकार के निर्देशों में यहाँ ओक्सिजन, रेडेमेशिविर सहित भोजन आदि अन्य सुविधा लोगो को विल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराकर बड़ी संख्या में लोगो के जान बचाने का काम किया गया है। अभी इस सेंटर पर छ संक्रमित इलाजरत है। सभी का स्वास्थ्य बेहतर है। सभी को जल्द ही घर भेज दिया जायेगा। इन सभी को घर भेजने के पूर्व जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वस्थ्य हुए लोगो का हौसला अफजाई किया गया। सभी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। यहाँ स्वास्थ्य लाभ कर रहे लोगो ने भी यहाँ की व्यवस्था पर ख़ुशी जताते हुए सभी डाक्टरों और अधिकारियो की धन्यवाद दिया है। खासकर सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिंह और सेंटर के नोडल पदाधिकारी संतोष सागर की भूमिका की जमकर सराहना की। इस सम्बन्ध में संतोष सागर ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में चार संक्रमित लगभग 50 दिन से इलाजरत हैं। उन्होंने बताया की कटरा चौक के मनोज कुमार 46 दिन से इलाजरत है। इनकी आर्थिक स्थित ऐसी नहीं थी कि ये कही और इलाज करा सके । उसी प्रकार चेवाडा प्रखंड के बेलछी गाव की इंदु देवी 48 दिन से यहाँ इलाजरत है। निजी डाक्टर द्वारा जबाव दे दिए जाने के बाद उनके परिजनों ने उन्हें यहाँ लाया था। एकसारी की सविता देवी को पटना में निजी क्लिनिक ने जबाव देते हुए घर में रहकर ही इनके लिए दुआ करने को कहा था। खलासपुर गाव की गुलाबी देवी भी निजी क्लिनिक में रुपया समाप्त होने के बाद यहाँ लायी गयी थी। उन्होंने बताया कि सभी के स्वास्थ्य होने के बाद यहाँ डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में हर्ष देखा जा रहा है।

कोविड से बचाव को लेकर चलाया जा रहे टीकाकरण अभियान में दवा की खुराक बाधा बन सकती है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां बड़ी संख्या में दवा की खुराक की मांग की गई है।बृहस्पतिवार को मात्र 98 वायल के साथ टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस उपलब्धता से 980 लोगों को टीका दिया जा सकेगा। शाम तक दवा की अतिरिक्त खुराक नहीं आती है तो अगले दिन से टीकाकरण अभियान पर ब्रेक लग सकता है । 21 जून से टीकाकरण को लेकर चलाया गया है ।2 दिन के महा अभियान में 8000 से ज्यादा लोगों को टीका दिया गया । जिसमें 18 वर्ष से ऊपर और 44 वर्ष के बीच के अधिकांश युवा थे। इसके बाद के दिन में भी प्रतिदिन 1000 से ज्यादा लोगों को टिका दिया जा रहा है। टीका के प्रति लोगों की उदासीनता कम होने से टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। लेकिन टीका की खुराक लगभग समाप्त हो जाने के कारण इसमें ब्रेक आने का संभावना बन गया है। अधिकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीका के लिए अधिकृत तौर पर सरकार से मांग की गई है । टीका के खुराक की नई खेप पहुंचते ही जिले में एक बार फिर से इस अभियान को तेजी दी जाएगी। अभी तक जिले में लगभग 93000 लोगों को कोविड से बचाव का टीका दिया जा चुका है। जिसमें 14429 लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है । प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 78204 है। जिसमें सबसे ज्यादा 18 वर्ष और 45 वर्ष के युवा हैं। इनकी संख्या 26475 है उसके बाद साठ साल के ऊपर के लोग 25461 हैं । जबकि 45 वर्ष और साठ वर्ष के बीच के लगभग 20000 लोगों ने भी टीका लगवा लिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखोपुरसराय स्थानीय थाना क्षेत्र के बरबीघा - वारिसलीगंज सड़क मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह ओनमा पंचायत के अंतर्गत सीतारामपुर गांव के समीप एक ओवरलोड बालू ले जा रहे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार कि सुबह ओवरलोड बालू लेकर ट्रक बड़हिया की ओर जा रहा था। ज्योंहि सीतारामपुर गांव के समीप पहुंचा कि ट्रक चालक को एक ट्रैक्टर ने चकमा दे दिया । जिस से ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो दिया । जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी मार दिया। इस दुर्घटना के बाद ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना शेखोपुर सराय थाने को दिया । पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को जब्त कर ली।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को 843लोगों को करोना से बचाव को लेकर वैक्सीन दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 10 अन्य जगह पर वैक्सीन शिविर लगाई गई ।जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 130 लोगों को , नगर पंचायत में 101 कसमा उप स्वास्थ्य केंद्र में56 पौथु उप स्वास्थ्य केंद्र में 57 लोगो को वैक्सीन दी गई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपनी नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 29 उपाध्यक्ष, 60 महासचिव, 114 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष एवं 7 प्रदेश प्रवक्ता हैं। जिसमे शेखपुरा जिला के प्रखर नेता जीतेन्द्र नाथ को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।जिला जदयू के स्थानीय नेताओ और कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाइयां दी है। उधर जितेंद्र नाथ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राहुल कुमार ,विपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद यादव, राजीव पटेल, विद्यासागर ,परमिंदर कुमार, पिंटू कुमार ,कुंदन कुमार ,पप्पू राज ,आमिर,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ अर्जुन प्रसाद, भगवान कुशवाहा, यदुनंदन कुशवाहा, बिपुल सिंह, राम प्रसाद दास, कृष्णनंदन पासवान, दानी प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई दी है।अपने बधाई संदेश में लोगों ने कहा कि जितेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन का तेजी से विस्तार हो सकेगा ।

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के मल्हीपुर गांव में जल नल योजना के पाइप फट जाने से लोगों के पास पानी नहीं पहुंच पा रही है यह पाइप जगह-जगह फट गया है ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग कई बार मुखिया के पास गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में 41 लोगों का एंटीजन किट से किया गया जांच वैक्सीन खत्म हो जाने से लोगों को बढ़ गई है परेशानी

चेनारी प्रखंड मुख्यालय के कृषि विभाग में किसानों को धान और राहर का बीज कौन दिया जा रहा है किसानों ने बताया कि हम लोग को बीज कम दिया जा रहा है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शिवसागर थाना क्षेत्र के मोर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। थानाध्यक्ष गिरिश कुमार ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। उक्त शव बनरसिया गांव कें दिनेश सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह का है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।