सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत अबगिल गांव में जगदंबा स्थान का नया मंदिर निर्माण होने के बाद मन्दिर देवी - देवताओं के प्राण - प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में गांव की 301 महिलाएं और लड़कियां भाग ली । गांव के बगल से होकर गुजरने वाली नदी से कलश में जल भरकर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालू नाचते गाते जयकारा लगाते मंदिर परिसर पहुंचे । जहां कलश यात्रा खत्म होने के बाद मन्दिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुआ।इस अवसर पर पूरा गांव भक्तिमय बना हुआ है। उमस भरी गर्मी के बाबजूद कलश यात्रा में शामिल महिलाओं और लड़कियों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। ढोल बाजे और झंडा पताका के साथ कलश यात्रा में शामिल लोग कई किलो मीटर की दूरी पैदल पूरा किए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।