बरबीघा प्रखंड अंतर्गत चयनित ग्राम पुनेसरा में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण के लिए संबंधित कर्मियों का बैठक मध्य विद्यालय पुनेसरा में प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह के अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र कुमार सिन्हा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सर्वेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राजन कुमार, पिरामल स्वास्थ्य के बी0 टी0 ओ0 नीरज कुमार पंचायत सचिव केदार प्रसाद, स्वछता कोर्डिनेटर राजीव कुमार, पंचायत रोज़गार सेवक प्रफुल्ल कुमार, उपेंद्र राम ग्रामीण आवास सहायक, सरवर मुनऊर आंगनवाड़ी प्रयवेक्षिका, मध्य विद्यालय पुनेसरा के प्रधानाध्यापक शम्भु शरण प्रसाद, शिक्षक रामविलास पासवान, सेविका, बंदना कुमारी जीविका एरिया कोर्डिनेटर सोनी कुमारी आदि उपस्थित थे। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुनेसरा को चुनकर प्रथम चरण में 18 वर्ष से ऊपर सभी लोगों का शत प्रतिशत कोरोनारोधी टीकाकरण किया जाना है । जिससे संबंधित सभी कर्मियों का बैठक किया गया। इस कार्य में वार्ड वार सभी विभागों से ग्राम स्तर पर जुड़े कर्मियों को लगाकर घर घर सर्वे किया जाएगा । साथ ही साथ वार्ड वार हस्ताक्षर अभियान, संध्या चौपाल प्रभात फेरी, जीविका समूहों के द्वारा टीका के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।