सदर प्रखंड अंतर्गत सरिका गांव निवासी रामवृक्ष यादव और उसके पुत्र को मारपीट कर अधमरा किए जाने के मामले के आरोपी रितेश कुमार , पिता राम महतो को पुलिस ने उसी गांव से गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व हथियावा ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि गांव से भगाए गए रामवृक्ष यादव को सपरिवार एस पी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में पुलिस टीम जब सरिका गांव स्थित उसका घर पहुंचा कर गत 12 मई को लौट रही थी। तभी गांव के बदमाशों ने बाप - बेटा के उपर जानलेवा हमला कर अधमरा कर डाला था।साथ ही पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद दोनों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।इस मामले के एक आरोपी भोला कुमार को पुलिस घटनास्थल से उसी दिन गिरफ्तार कर ली थी। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।