शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीतारामपुर गांव के समीप सोमवार की रात को शेखोपुरसराय थाना पुलिस के द्वारा बिना चालान के ओवरलोड बालू की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर ली। जबकि ट्रैक्टर चालक अनिल यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया । इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थाना के एएसआई शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बालू माफियाओं के द्वारा सीतारामपुर गांव के समीप से एक ट्रैक्टर बिना चालान के अवैध रूप से बालू का उठाव कर मार्केट में बेचने जा रहा हैं। ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर मालिक के ऊपर शेखोपुरसराय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।वही ट्रैक्टर चालक को कोरोना टेस्ट करवा कर जेल भेज दिया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
