सासाराम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी की बैठक बुधवार को शहर के रौजा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी नेता श्रीराम राय ने किया। जिला सचिव बृजमोहन सिंह ने पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश किया। इसे जिला परिषद के साथियों ने ध्वनि मत से पास कर दिया।