जिले का चेवाड़ा प्रखंड निवासी जगन्नाथ साहू पुत्री पूजा कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दरोगा परीक्षा में सफलता हासिल की। परीक्षा में सफल साहू समाज की बेटी को सम्मानित करने और बधाई देने साहू समाज के नेता गण चेवाड़ा स्थित उसके पैतृक आवास पर पहुंचे। जहां समाज के लोगों ने उसे अंग वस्त्र देकर एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया एवं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपस्थित, तैलिक साहू कार्यकारिणी अध्यक्ष केदार साहू, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र साव , साहू समाज के उपाध्यक्ष एवं राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू साहू उपाध्यक्ष टुनटुन कुमार गुप्ता ,सचिव भगवान दास गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साव एवं रामचंद्र साह तनिक लाल गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।