बढ़ती महंगाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर शेखपुरा में राजद कार्यकर्ता के द्वारा शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया । जबकि समाहरणालय मुख्य द्वार के समीप प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका गया इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर महागठबंधन के सीपीआई, भाकपा माले कांग्रेस सहित सभी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे । आंदोलन में राजद विधायक विजय सम्राट ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मिलीभगत से महंगाई बढ़ती जा रही है ।जिसके कारण पेट्रोल , डीजल ,रसोई गैस सहित अन्य जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है । उन्होंने कहा केंद्र सरकार के द्वारा लगातार सभी चीजों का निजीकरण किया जा रहा है । जिसके कारण आम जनता को काफी परेशानी हो रही है ।उन्होंने कहा अगर केंद्र सरकार और सरकार के द्वारा महंगाई पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन जारी रहेगा । महंगाई के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने बैल गाड़ी तांगा, साइकिल आदि के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी शहर में पी एम और सी एम का अर्थी जुलूस भी निकाला।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
