चेवाडा प्रखंड के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत छठियारा गांव से अगवा की गई एक किशोरी को पुलिस ने नवादा जिला से बरामद करने में सफलता पाई। जबकि पुलिस ने इस मामले के आरोपी अपहर्ता कौशल यादव को भी गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गत फ़रवरी माह में गिरफ्तार आरोपी ने छठियारा गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था। इस मामले में नवादा जिला अन्तर्गत पकरीवरावा थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी उपेन्द्र यादव के पुत्र कौशल यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के पांच महीने बाद पुलिस ने अगवा किशोरी को बरामद कर ली ।थाना अध्यक्ष ने बताया कि बरामद किशोरी का बयान कलमबद्ध कराने हेतु कोर्ट भेजा गया है।जबकि गिरफ्तार अपहर्ता को जेल भेज दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।