सोमवार को एसपी कार्तिकेय शर्मा शहर के सकलदेव नगर स्थित स्कूल संचालिका राधिका सिंह और उनके पति विनय कुमार को घायल करके इकलौते पुत्र हर्ष राज की क्रूरता पूर्वक की गई हत्या की घटना के एक सप्ताह बाद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से घटनास्थल पर एक एक चीज का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिस कमरे में हत्याकांड को अंजाम दिया गया उस कमरे की भी बारीकी से जांच की गई।इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत भी की और आवश्यक निर्देश दिया । मालूम हो कि गत 19 जुलाई की देर रात पांच की संख्या में अपराधकर्मी स्कूल संचालिका के घर घुसकर निर्दयतापूर्वक घटना को अंजाम दिया। घटना के एक सप्ताह के बाद भी इस हत्याकांड का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। जबकि पीड़ित परिवार से लगातार पूछताछ पुलिस कर रही है और इस हत्याकांड में संदिग्ध लोगों से भी पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई है।घटना में घायल दंपति अभी भी पटना में इलाजरत है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।