सड़क लूट के एक मामले में पुलिस ने सदर प्रखंड के वाजिदपुर गांव में छापामारी कर एक आरोपी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी विनोद साव का पुत्र बताया गया है।इस बाबत एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि गत 13 जुलाई को बाईक पर सवार होकर हरनौत ,नालन्दा से अपने एक सम्बन्धी के यहां जा रहे एक युवक को शेखपुरा - हुसैनाबाद पथ पर पंसाल्ला पेट्रोल पम्प के समीप उससे 98 सौ रुपए नकद और एक मोबाइल लूट लिया था।अपराधी गण चार की संख्या में बाईक पर सवार होकर आए थे।इस मामले में शहर के इंदाय पर मुहल्ला निवासी मनीष कुमार पहले ही जेल भेजा जा चुका है।जबकि दो अभी भी फरार है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।