बुधवार को भारत में कैथोलिक चर्च ने न्याय पूर्ण और न्यायसंगत समाज की स्थापना के लिए नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।इस अवसर पर राज राजेश्वर हाई स्कूल के प्रांगण में स्थित कैथोलिक चर्च बरबीघा में न्याय के सच्चे पैगम्बर स्वर्गीय फादर स्टेन स्वामी एस जे को विशेष सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। वह झारखंड के हाशिए के लोगों, विशेषकर आदिवासियों के वैध अधिकारों की रक्षा करते हुए जीते और मर गए। कैथोलिक चर्च, बरबीघा में मोमबत्ती की रोशनी में जुलूस और एक विशेष स्मारक सेवा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने कोविड -19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए भाग लिया। यह कैथोलिक चर्च के fathers द्वारा आयोजित किया गया था, विशेष रूप से: फादर जोस थायिल एसजे, (सचिव, राज राजेश्वर हाई स्कूल), फादर रंजन लजार एसजे (पैरिश पुजारी), फादर के.पी डोमिनिक एसजे (प्रिंसिपल, राज राजेश्वर हाई स्कूल), फादर एंथनीसामी, फादर जीवन ,Sister Roshni, सिस्टर पूनम और अमलकांत दास।यह स्वर्गीय फादर स्टेन स्वामी, एसजे के कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में न्याय, शांति और सद्भाव के लिए लड़ने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने का एक समारोह था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
