घाटकुसुंभा प्रखंड के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरा गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई ।मृतक की पहचान भुनेश्वर महतो के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई 21 वर्षीय युवक खेत में सब्जी लाने गया था । इसी दौरान और करंट की चपेट में आ गया । सब्जी के लतर में बिजली का तार सटा हुआ था। युवक तो इसकी भनक लगी तब सब्जी की लतर को बिजली के तार से अलग करने लगा। इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया ।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना में मृत युवक की लाश को कोरमा थाना पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।