जिले के बरबीघा शहर में घटित स्कूल संचालिका राधिका सिंह दंपति को बुरी तरह घायल कर उनके एकलौते पुत्र हर्ष राज ,16 वर्ष की हत्या के मामले का पुलिस उद्भेदन करने में सफलता अर्जित की।डकैती की घटना का विरोध करने को लेकर हर्ष राज की हत्या की गई थी। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बरबीघा नगर क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में गत 19 जुलाई की मध्य रात्रि हुई इस निर्मम हत्या कांड की खुलासा करते हुए इस बात की जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया कर लिया है और शेष चार अन्य की पहचान कर ली गई है । फरार बदमाशों की गिरफ्तारी का काम किया जा रहा है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस कांड का उद्भेदन करने को लेकर बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस घटना की पूरी जानकारी दी । उन्होंने बताया कि छः की संख्या में अपराधी शिक्षिका राधिका देवी और पति विनय सिंह के घर में प्रवेश किया । प्रवेश करने वाले अपराधियों का सामना सबसे पहले हर्ष से हुआ। हर्ष के विरोध करने पर अपराधियों ने घर में रखे हथोड़ा से वार कर उसकी जान ले ली । जबकि उसे राधिका देवी और उनके पति विनय कुमार को भी जख्मी किया। इस घटनाक्रम के दौरान हर्ष की बहन खुशी कुमारी को भी हथौड़े की चोट लगी। लेकिन वह भागने में सफल हो गई। उन्होंने बताया कि डकैती के लिए 5 अपराधी घर के अंदर के लकड़ी के दरवाजे से प्रवेश किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
