शुक्रवार को बरबीघा थाना चौक के समीप पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की तलाशी ली गई और कागजातों की जांच की गई।शहर में बाईक चोरी की घटनाओं में हुई बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए यह अभियान चलाया गया।साथ ही शराब एवम अन्य आपत्ति जनक सामग्री की बरामदगी को लेकर पुलिस वाहनों को रोक कर उसकी तलाशी डिक्की खुलवा कर भी कर रहे थे।इस अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा ने किया।बिना हेलमेट के सफर करने वाले लोगों के साथ साथ बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालकों से भी जुर्माना वसूल किया गया।इसी तरह अन्य कई थाना पुलिस द्वारा विभिन्न सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान कहीं से किसी की गिरफ्तारी या बरामदगी की सूचना नहीं है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

टीवी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत शुक्रवार को सदर प्रखंड के पचना और पुरैना पंचायत में टीवी उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ केयर इंडिया द्वारा विशेष जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को टीबी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीवी के लक्षण और उसके इलाज के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर लोगों को टीवी से बचाव के लिए समुचित पोषण और आसपास के साफ-सफाई पर भी ध्यान देने को कहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि भारत सरकार के लक्ष्यों के अनुरूप 2025 तक भारत को टीवी से मुक्त कर देना है। इस अभियान में आम से लेकर खास की भागीदारी बहुत जरूरी है ।टीवी के लक्षणों को पहचान कर उसके जांच और इलाज के लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों पर सरकार द्वारा मुफ्त में व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है ।लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को इसके बारे में जागरूक करना चाहिए।इस अवसर पर एसटीएस रौशन कुमार , आईसीटी सह केयर इंडिया की प्रतिनिधि डोली कुमारी आशा , एएनएम उपस्थित थी। उधर शेखोपुरसराय प्रखण्ड में शुक्रवार को ओनामा पंचायत में आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या-03 पर एवं चरूआवाँ पंचायत में मस्जिद के निकट "टीवी हारेगा देश जीतेगा" को जन आन्दोलन के तहत निक्षय ग्राम सभा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । जिसमे एसटीएस रविरंजन कुमार , पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय,केयर बीएम राजेश कुमार,,शाहिन खातून,नाहिद खातून,सुनिता कुमारी,आशा कार्यकर्ता इन्दु देवी,रिन्टु कुमारी,सहायिका कंचन कुमारी समेत कई ग्रामीण महिला एवं पुरूष मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

दो दिनों में 10 हजार लोगों को टीका लगा लिए दिए जाने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। आप भी अपने निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर टीका के लिए आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंच कर कोरोना से बचाव का टीका अवश्य ले लें। टीका ही करुणा से बचाव का अभी तक का सबसे बड़ा हथियार है। राज्य मुख्यालय से 10,000 टीके की खुराक देर शाम यहां पहुंचा । इस टीके को 2 दिन में दस हजार लाभुकों को दिए दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखपुरा और बरबीघा नगर क्षेत्र में बच्चे से दो हजार लोगों को टीका किया जाना है । जबकि दूसरी डोज की अवधि पूरा कर लिए लोगों को इन दो दिनों में प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जाएगा। जिले के सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा इस संबंध में अलग-अलग माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। बताया गया कि जिले में अभी तक डेढ़ लाख लोगों को कोरोना से बचाव के टीके दिए जा चुके हैं । लेकिन केवल 26,000 लोगों को ही दूसरी डोज दी जा सकी है । दूसरी डोज देने के काम को इन दो दिनों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा ।इससे अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण अभियान को तेज किया जाएगा। जिले में अभी तक 36.4 7% लोगों को रोने से बचाव के लिए जा चुके हैं ।अभी भी 2,56,000 लोगों को टीका दिया जाना शेष है ।जिले के शहरी क्षेत्र में टीकाकरण लगभग पूरा हो गया है ।शेखपुरा नगर क्षेत्र में अब केवल 1500 लोगों को दिया जाना है। जबकि बरबीघा क्षेत्र में यह संख्या 5 सौ रह गई है। स्वास्थ विभाग द्वारा लोगों को दूसरी डोज लेने के लिए मोबाइल पर संदेश भेजा रहे हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के बाईपास रोड से साढ़े 6 लीटर देसी शराब और एक बाईक के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी देते हुए नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि कोरमा थाना क्षेत्र में पड़ने बेड वाले के मुरारपुर गांव निवासी विनोद राम बायपास रोड में शराब पहुंचाने जा रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया । इसके साथ ही गिरफ्तार युवक से साढ़े 6 लीटर देसी शराब के साथ बाइक भी बरामद की गई। बाईक पर सवार होकर वह शराब पहुंचाने आ रहा था।गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।जबकि बरामद शराब और बाईक को जब्त कर लिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखपुरा शहर के निजी सभागार में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक किसान महासभा के जिला सचिव कमलेश कुमार मानव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसान महासभा और किसान सभा से जुड़े किसान नेता के अलावा भाकपा माले और माकपा के नेता भी शामिल हुए। बैठक में किसान की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कमलेश कुमार मानव, विजय कुमार विजय, कमलेश प्रसाद, बिरबल शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, गरीब प्रसाद, नवल प्रसाद, राजेश कुमार राय, शिवनन्दन यादव, रामकृपाल सिंह आदि किसान नेता और पार्टी नेताओं ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर किसान महासभा के जिला सचिव कमलेश कुमार मानव ने बताया कि साढ़े आठ महीनों से किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के बोर्डरों पर करो या मरो की स्थिति में जुटे हुए हैं और केंद्र सरकार से " माँग मानो या गद्दी छोड़ो" की बात कर रहे हैं। उन्होने बताया की किसान और कृषि विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीद की गारंटी करने, बिजली बिल 2020 वापस लेने के नारों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर से क्रांति दिवस पर 9अगस्त को शेखपुरा में किसान मार्च निकाला जाएगा। यह राष्ट्रव्यापी मार्च दोपहर 12 बजे पटेल चौक से जिला समाहरणालय तक जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर जिला के किसानों के साथ साथ विभिन्न किसान संगठनों के नेता को भी इस किसान मार्च में भाग लेने का आह्वान किया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

उत्पाद कार्यालय में यहां से स्थानांतरित प्रधान लिपिक विनोद कुमार राम को भावभीनी विदाई दी गई । प्रधान लिपिक का तबादला यहां से मुजफ्फरपुर हो गया है ।उत्पाद कार्यालय में इसे लेकर एक समारोह का आयोजन किया गया । उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित विदाई समारोह में उत्पाद निरीक्षक पीयूस कुमार ,उत्पाद दरोगा अनिल कुमार, मीनू कुमारी, कार्यालय कर्मी अरुणेश कुमार एवं उत्पाद बल के सदस्य मौजूद थे। समारोह में लोगों ने प्रधान लिपिक के 4 साल के कार्यों की सराहना की और बाद में उन्हें फूल माला और उपहारों से लाद दिया इस अवसर पर प्रधान लिपिक भावुक हो गए और उन्होंने लोगों के साथ अपनी पुरानी याद साझा की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इसमें माताओं को स्तनपान के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्तनपान की आवश्यकता सामान्य और ऑपरेशन से प्रसव होने वाले दोनों बच्चों के लिए है। इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि स्तनपान से बच्चों को निमोनिया तथा दस्त से बचाव होता है। बच्चों का समुचित शारीरिक और मानसिक विकास इससे संभव है। बच्चों के बड़े हो जाने के बाद भी स्तनपान उन्हें विभिन्न बीमारी के खतरों से बचाता है । जन्म से लेकर 6 माह के बच्चे को केवल स्तनपान से ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 6 माह से ऊपर 24 माह तक के बच्चों को स्तनपान के अलावा ऊपरी आहार देना चाहिए। इस अवसर पर बताया गया कि प्रसव के पश्चात 1 घंटे के अंदर स्तनपान अति आवश्यक है ।जिला पुनर्वास केंद्र पर पुराना नियमों का पालन करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों और धात्री माताओं को इसकी जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोगों को स्तनपान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के नारा और पोस्टर का प्रदर्शन भी किया गया। प्रशिक्षण शिविर एफडी मीनाक्षी कुमारी ,सीबीसी प्रभात कुमार ,केयर टेकर सरबेंद्र कुमार , मुकेश पाण्डेय ,नोडल पदाधिकारी मो शाकिर खान मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सदर प्रखंड प्राथमिक के तत्वाधान में टीबी उन्मूलन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गगरी महासागर और कैथवा गांव में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर का आयोजन आने वाले दिनों में विभिन्न पंचायत मुख्यालयों में 10 अगस्त तक जारी रहेगा। इसमें प्राप्त जानकारियों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को टीबी के लक्षण और उसके इलाज के बारे में जानकारी दी गई। टीबी के लक्षण और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त दवा और पोषण के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिन्हें टीवी के उन्मूलन के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम सरकार के महत्वकांक्षी योजना टीवी हारेगा देश जीतेगा के तहत आयोजित किया गया।इस अवसर पर डी पी सी नितेश कुमार , एस टी एस रौशन कुमार , आई सी टी डोली कुमारी उपस्थित थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बृहस्पतिवार को शेखपुरा - चेवाडा मुख्य सड़क मार्ग पर चकंदरा मोड के समीप दो बाईकों के बीच आमने सामने भिडंत में एक बाईक पर सवार एक 36 वर्षीय महिला मंजू देवी बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को इलाज हेतु शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घायल महिला चकंदरा गांव निवासी रामचंद्र यादव की पत्नी बताई गई है।घटना तब घटी ।जब वह अपने गांव से एक बाईक के पीछे बैठकर शेखपुरा बाजार आ रही थी। तभी घटना घटी। घटना में घायल में महिला को बेहोशी अवस्था में इलाज हेतु पावापुरी मेडिकल हॉस्पिटल भेज दिया गया।घायल महिला की हालत गंभीर बताई गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को सर्किट हाउस शेखपुरा में जीवन ज्योति अस्पताल के निर्देशक डॉ. राकेश रंजन के टीम के द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस टीम में जदयू के वरिष्ठ नेता विनोद पासवान, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंभू प्रसाद, शेखपुरा के पूर्व प्रमुख सुदामा प्रसाद, पिंकू महतो, लव कुश प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल थे। मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ के साथ कई अन्य गणमान्य नेता मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।