उत्पाद कार्यालय में यहां से स्थानांतरित प्रधान लिपिक विनोद कुमार राम को भावभीनी विदाई दी गई । प्रधान लिपिक का तबादला यहां से मुजफ्फरपुर हो गया है ।उत्पाद कार्यालय में इसे लेकर एक समारोह का आयोजन किया गया । उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित विदाई समारोह में उत्पाद निरीक्षक पीयूस कुमार ,उत्पाद दरोगा अनिल कुमार, मीनू कुमारी, कार्यालय कर्मी अरुणेश कुमार एवं उत्पाद बल के सदस्य मौजूद थे। समारोह में लोगों ने प्रधान लिपिक के 4 साल के कार्यों की सराहना की और बाद में उन्हें फूल माला और उपहारों से लाद दिया इस अवसर पर प्रधान लिपिक भावुक हो गए और उन्होंने लोगों के साथ अपनी पुरानी याद साझा की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
