टीवी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत शुक्रवार को सदर प्रखंड के पचना और पुरैना पंचायत में टीवी उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ केयर इंडिया द्वारा विशेष जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को टीबी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीवी के लक्षण और उसके इलाज के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर लोगों को टीवी से बचाव के लिए समुचित पोषण और आसपास के साफ-सफाई पर भी ध्यान देने को कहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि भारत सरकार के लक्ष्यों के अनुरूप 2025 तक भारत को टीवी से मुक्त कर देना है। इस अभियान में आम से लेकर खास की भागीदारी बहुत जरूरी है ।टीवी के लक्षणों को पहचान कर उसके जांच और इलाज के लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों पर सरकार द्वारा मुफ्त में व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है ।लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को इसके बारे में जागरूक करना चाहिए।इस अवसर पर एसटीएस रौशन कुमार , आईसीटी सह केयर इंडिया की प्रतिनिधि डोली कुमारी आशा , एएनएम उपस्थित थी। उधर शेखोपुरसराय प्रखण्ड में शुक्रवार को ओनामा पंचायत में आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या-03 पर एवं चरूआवाँ पंचायत में मस्जिद के निकट "टीवी हारेगा देश जीतेगा" को जन आन्दोलन के तहत निक्षय ग्राम सभा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । जिसमे एसटीएस रविरंजन कुमार , पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय,केयर बीएम राजेश कुमार,,शाहिन खातून,नाहिद खातून,सुनिता कुमारी,आशा कार्यकर्ता इन्दु देवी,रिन्टु कुमारी,सहायिका कंचन कुमारी समेत कई ग्रामीण महिला एवं पुरूष मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।